Mumbai Fire Accident: मुंबई से एक भयानक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कार को ब्रिज के बीच में जलती दिखाई दे रही है। यह घटना जोगेश्वरी ब्रिज की है, जहां एक BMW में आग लग गई। इस के कारण ब्रिज में काफी देर तक ट्रैफिक बाधित रहा, क्योंकि अन्य व्हीकल के लिए ब्रिज पार करना मुश्किल हो रहा था। बता दें कि अभी तक इस बात की जानकारी सामने आई है कि आग लगने का क्या कारण है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
अचानक लगी आग
यह घटना मुंबई के जोगेश्वरी इलाके की है, जहां ब्रिज के बीच में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। ये एक भीड़भाड़ वाली सड़क है, जहां अचानक इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि अब तक आग लगने की कोई सटीक वजह सामने नहीं आई है। बता दें कि इस हादसे में किसी के भी घायल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है, इस कार में कुल तीन लोग सवार थे।
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कार को धूं-धूं कर जलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार के पीछे खड़े अन्य वाहन किसी तरह से उस घटनास्थल से निकलने के प्रयास में लगे हैं। इस हादसे के कारण काफी ट्रैफिक लग गया है। आप-पास के लोग इसका वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी कॉल कर दिया। वीडियो में आप देख सकेंगे कि कार का गेट खुला हुआ है, ऐसे में पूरी उम्मीद है कि वाहन में सवार लोग सही-सलामत बाहर आ गए हैं। यहां हम आपके लिए वह वीडियो शेयर कर रहे हैं।
इस वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कहा कि ड्राइव करने से पहले पानी या तेल की समस्या की जांच करें, हमेशा ध्यान रखें। बता दें कि कार के पास से बड़ी कारें तो नहीं निकल पा रही हैं, लेकिन बाइक्स आस-पास से निकलती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें – अब यूट्यूब से पढ़ेंगे स्कूल के बच्चे, Google और NCERT के बीच पार्टनरशिप
संबंधित खबरें
HC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
10 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
11 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
14 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 days ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines