BMC Officers Assaulting: अवैध तोड़फोड़ को लेकर बीएमसी अधिकारी की पिटाई के आरोप में अनिल परब समेत 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उद्धव सेना के 4 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) पर कथित तौर पर अधिकारियों पर हमला करने के बाद सोमवार देर रात शिव सेना (यूबीटी) के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। अनिल परब समेत लगभग 25 अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस मामला दर्ज किया गया।
22 जून को बीएमसी अधिकारी की हुई थी पिटाई
विवरण के अनुसार, गुरुवार (22 जून) को बांद्रा पूर्व के निर्मल नगर में एक अवैध शाखा कार्यालय को ध्वस्त करने के बाद बीएमसी अधिकारी की पिटाई की गई थी। मुंबई पुलिस ने पुष्टि की कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सदा परब, हाजी अलीम, उदय दलवी और संतोष कदम के रूप में की गई है।
अनिल परब के साथ आए शिवसैनिकों ने दावा किया कि ढांचे को गिराने से पहले इसे कार्यालय से हटाने के बार-बार अनुरोध के बावजूद स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर के साथ ढांचा ढहा दिया गया था। इसके बाद उद्धव सेना के कार्यकर्ताओं और बीएमसी अधिकारियों के बीच बहस हो गई।
बहस ने ऐसे लिया हिंसक रूप
बहस ने तब हिंसक रूप ले लिया जब सेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता बांद्रा पूर्व में बीएमसी वार्ड कार्यालय में घुस गए और अधिकारी के साथ मारपीट की। समाचार एजेंसी ANI के एक वीडियो में बीएमसी कार्यालय में अराजकता दिखाई दे रही है। रिपोर्टों में कहा गया है कि परब ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संबंधित अधिकारी को उन्हें सौंपने के लिए कहा और उसकी पिटाई की।
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
2 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
3 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
4 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
4 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
4 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
5 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines