Maharashtra Mayor Election: BMC की महापौर ओपन कैटेगरी की महिला होंगी, जिसका फैसला आज लॉटरी निकालकर किया गया. लॉटरी निकालकर यह तय किया गया कि महाराष्ट्र के सभी 29 निकायों में किस जाति या किस कैटेगरी का मेयर होगा? सिस्टम के तहत, जब लॉटरी निकाली गई तो 29 में से 17 मेयर जनरल कैटेगरी के निकले, जिसमें भी 9 महिला मेयर होंगी और 8 पुरुष मेयर होंगे. नवी मुंबई, नांदेड़, पुणे, मुंबई, मालेगांव, मिरा भायंदर, नागपुर, नासिक और धुले में महिला मेयर होंगी, वहीं अमरावती, संभाजीनगर, परभणी, वसई विरार, सांगली, सोलापुर, भिवंडी, पिंपरी चिंचवड़ में पुरुषों को मेयर बनाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: कैसे होता है BJP अध्यक्ष का चुनाव, क्या हैं पार्टी के नियम और प्रक्रिया? आज भरा जाएगा नामांकन
एकनाथ शिंदे के मंत्रालय ने पूरी की प्रक्रिया
बता दें कि लॉटरी निकालने की प्रक्रिया उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले राज्य के शहरी विकास विभाग के द्वारा पूरी कराई गई. लॉटरी निकालकर तय किया गया है कि महापौर किस जाति या किस कैटेगरी का होगा? अब मतदान के जरिए चुने गए सभी पार्षद उसके लिए वोट करेंगे, जिसे वे मेयर बनाना चाहते हैं. महाराष्ट्र में नगर निकायों के मेयर पद के लिए आरक्षण का रोटेशन सिस्टम बनाया गया है, जिसमें सभी वर्गों को मौका देने के लिए हर बार अलग-अलग वर्ग को मौका दिया जाता है और इसके लिए ही लॉटरी सिस्टम बनाया गया है.
निकायों में महिला मेयर का होगा दबदबा
बता दें कि 12 में से ठाणे, जालना और लातूर में भी 2 सीटें SC केटैगरी की महिलाओं और एक सीट पुरुष मेयर के लिए होगी. कल्याण डोंबिवली में ST कास्ट का मेयर होगा. चंद्रपूर (OBC), अहिल्यानगर, अकोला और जळगांव (OBC महिला) के मेयर के लिए रिजर्व हुए हैं. यानी इस बार मेयर चुनाव में महिलाओं का दबदबा देखने को मिला है और ज्यादातर निकायों की कमान महिलाएं संभालेंगी. दूसरी और, इस आरक्षण प्रक्रिया ने अब मतदान से होने वाले मेयर चुनाव के लिए समीकरणों और पार्टियों के चुनावी गणित को पूरी तरह बदल दिया है.
यह भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस कैसे बने महाराष्ट्र की राजनीति के ‘धुरंधर’? ब्लाकबस्टर फिल्म से जुड़े 3 संयोग
शिवसेना-UBT ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल
बता दें कि मेयर पद के लिए जाति या कैटैगरी का चुनाव लॉटरी के जरिए करने की प्रक्रिया पर शिवसेना-UBT ने सवाल उठाए हैं. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना का कहना है कि OBC आरक्षण ड्रॉ से मुंबई को क्यों बाहर रखा गया?
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
18 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
18 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
2 days agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines