मुंबई में आने वाले दिनों में मुंबईकरों पर टैक्स का बोझ बढ़ सकता है। पहले राज्य सरकार ने रेडी रेकनर के दाम में बढ़ोतरी की। उसके बाद सॉलिड वेस्ट पर टैक्स और अब बीएमसी प्रॉपर्टी टैक्स में 12 से 13 फीसदी टैक्स बढ़ाने का विचार कर रही है। बीएमसी सूत्रों की मानें तो प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर बीएमसी के कमिश्नर के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी से प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने के बाद इसे राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा। बीएमसी हर 5 साल बाद प्रॉपर्टी टैक्स की समीक्षा कर उसे बढ़ाने और घटाने का फैसला लेती है, आखिरी बार 2015 में प्रॉपर्टी टैक्स में इजाफा किया गया था। फिर 2020 में टैक्स का डर बढ़ाना था, लेकिन कोरोना संकट की वजह से दर को जस का तस रखा गया है। बता दें, बीएमसी ने वित्त वर्ष 24-25 के लिए 6213 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा था, जिसे 100 फीसदी से ज्यादा हासिल कर लिया गया है। जुर्माने के तौर पर 178 करोड़ रुपए ज्यादा वसूले गए हैं।
मुंबईकरों को देना होगा कचरा टैक्स
इसके पहले बृहनमुंबई महानगर पालिका ने स्वच्छता और सफाई का नियम प्रस्तुत करते हुए शहरवासियों पर कचरा टैक्स लेने का निर्णय लिया है। नियम के मुताबिक, 50 वर्ग मीटर तक घरों से 100 रुपए और उससे अधिक वर्ग मीटर के घरों से 500 से 1000 रुपए टैक्स वसूलने का प्रावधान है। बीएमसी के कचरा टैक्स वसूलने पर सियासत तेज हो गई है। पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह अप्रैल फूल सरकार है। लोगों को ठगने का काम कर रही है। वेस्ट मैनेजमेंट चार्ज लगाया जा रहा है। हमने 500 स्क्वायर फुट पर प्रॉपर्टी टैक्स माफ किया है। लेकिन अप्रैल फूल सरकार 500 स्क्वायर फुट घर पर 100 रुपए टैक्स लगाने जा रही है। शिवसेना यूबीटी पार्टी के नेता के रूप में और हम सब को इसका विरोध करना चाहिए। यह टैक्स हम पर लादा जा रहा है। 31 मई तक मुंबई के हर नागरिक को बीएमसी को खत लिखकर इसका विरोध करना चाहिए। लोगों से टैक्स का पैसा वसूल कर देवनार डंपिंग ग्राउंड साफ करने में इस्तेमाल किया जाएगा। यह अडानी टैक्स है।
बढ़ चुके हैं रेडी रेकनर के दर
वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने 2 साल बाद वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए सालाना बाजार मूल्य दामों यानी रेडी रेकनर में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी लगभग 4.39% है और महाराष्ट्र के महानगर पालिका क्षेत्र में यह रेडी रेकनर में बढ़ोतरी सबसे ज्यादा यानी 5.59% बढ़ाई गई है। वहीं, ग्रामीण इलाकों के लिए 3.36% बढ़ाई गई है। बढ़े हुए रेडी रेकनर के दाम मंगलवार से लागू हो गए हैं।
ये भी पढे़ं- महाराष्ट्र के बुलढाणा में ट्रिपल एक्सीडेंट, दो बस-बोलेरो भिड़ी, 5 लोगों की मौत
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 hr agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
7 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
10 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
13 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
2 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
4 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
5 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
6 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines