महाराष्ट्र के निकाय चुनाव के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने महाराष्ट्र की जनता को एनडीए को जीत दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया है. वहीं, एक्स पर किए गए एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा है कि राज्य की उत्साही जनता ने एनडीए के जनहितकारी और सुशासन के एजेंडे को अपना आशीर्वाद दिया है.
उन्होंने आगे लिखा है कि विभिन्न महानगरपालिका चुनावों के परिणाम यह दिखाते हैं कि महाराष्ट्र की जनता के साथ एनडीए का संबंध और अधिक मजबूत हुआ है. हमारे अनुभव और विकास की दृष्टि ने जनता के मन को भाया है. महाराष्ट्र की समस्त जनता के प्रति मैं मन से आभार व्यक्त करता हूं. यह फैसला प्रगति को और गति देने वाला, राज्य से जुड़े गौरवशाली संस्कृति का उत्सव मनाने वाला है.
मोदी ने कहा कि हमारे कामकाज और विकास की दृष्टि ने लोगों का दिल जीता है. यह जनादेश प्रगति को गति देने और राज्य से जुड़ी गौरवशाली संस्कृति का उत्सव मनाने के लिए है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरे महाराष्ट्र में जनता के बीच अथक परिश्रम करने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के हर कार्यकर्ता पर बहुत गर्व है. मोदी ने कहा कि उन्होंने हमारे गठबंधन के शानदार काम के बारे में बात की, आने वाले समय के लिए हमारी दृष्टि को रेखांकित किया और विपक्ष के झूठ का प्रभावी ढंग से खंडन भी किया, मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं.
खबरों के अनुसार, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की 227 सीटों में से 210 सीट के लिए दिखाए जा रहे रुझानों के अनुसार, भाजपा 90 सीट पर और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 28 वार्ड में बढ़त बनाए हुए है. वहीं, भाजपा से अलग चुनाव लड़ने वाली अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तीन वार्ड में आगे है.
विपक्षी खेमे में, शिवसेना (उबाठा) और उसकी सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) क्रमश: 57 और 9 वार्ड में बढ़त बनाए हुए है. वंचित बहुत आघाडी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही कांग्रेस 15 वार्ड में आगे है, जबकि अन्य पार्टियां 8 वार्ड में आगे हैं.
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
17 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines