Maharashtra CM Face Candidate: महाराष्ट्र के चुनावी नतीजे आए 4 दिन बीत चुके हैं, इस बीच बीजेपी और शिवसेना में सीएम पद को लेकर रार छिड़ी हुई है। ऐसे में सीएम पद पर फैसला बीजेपी के पर्यवेक्षक करेंगे। हालांकि अभी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है। बीजेपी आलाकमान शिंदे को साफ कर चुका है कि सीएम पद इस बार उनकी पार्टी के पास रहेगा। वहीं बीजेपी ने शिंदे को दो ऑफर दिए, पहला केंद्रीय मंत्री और दूसरा डिप्टी सीएम।
सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम का ऑफर ठुकराकर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इससे पहले अजित पवार बीजेपी के फडणवीस को सीएम बनाने की वकालत कर चुके हैं। हालांकि पवार की पलटीमार छवि के चलते बीजेपी शिवसेना को ही साधकर चल रही है। वह शिंदे को आंख नहीं दिखाना चाहती है कि क्योंकि शिंदे के पास 9 सांसद भी हैं जोकि केंद्र में मोदी सरकार बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी है।
मंगलवार को मीडिया से दूर रहे शिंदे
एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को मुंबई में 2-3 कार्यक्रमों में शिरकत की, लेकिन उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। पहले शिवसेना के नेता लगातार इस बात की वकालत कर रहे थे कि बीजेपी शिंदे को ही सीएम बनाए लेकिन बीजेपी के नाराजगी जताने के बाद शिंदे समर्थकों ने पलटी मार ली। अब खबरें सामने आ रही हैं कि शिंदे समर्थक बीजेपी आलाकमान के फैसले से सहमत होंगे।
डिप्टी सीएम किसे बनाएंगे शिंदे
सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे उदय सामंत को डिप्टी सीएम बना सकते हैं। उदय सामंत कोंकण की रत्नागिरी सीट से विधायक हैं। वे शिंदे के भरोसेमंद नेताओं में से एक हैं। इसके अलावा शिंदे बेटे श्रीकांत को भी डिप्टी सीएम बना सकते हैं। वे खुद की सीट से उन्हें चुनाव लड़ा सकते हैं और बेटे की खाली हुई सीट से सांसदी लड़कर स्वयं केंद्र में मंत्री बन सकते हैं। हालांकि यह सबकुछ आज क्लियर हो जाएगा।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में कब खत्म होगा CM Face का सस्पेंस? BJP ने ठुकराया बिहार फॉर्मूला
बढ़ सकती हैं बीजेपी की मुश्किलें
बीजेपी कुल मिलाकर महाराष्ट्र की सियासत में किंग बनकर तो उभरी है लेकिन सीएम फेस को लेकर तनातनी बढ़ने के बाद वह हर कदम फूंक-फूंककर रख रही है। बीजेपी साम-दाम, दंड-भेद के जरिए केंद्र की मोदी सरकार भी बचाना चाहती है और महाराष्ट्र की सत्ता में किंग बनकर भी रहना चाहती है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा, नई सरकार में शामिल होने पर सस्पेंस, आगे क्या?
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines