BJP Share Fake Audio Clip of Supriya Sule: महाराष्ट्र चुनाव में वोटिंग से एक दिन पहले बीजेपी ने सुप्रिया सुले पर बिटकॉइन के हेरफेर का आरोप लगाया। बीजेपी ने यह आरोप पूर्व आईपीएस रवींद्र नाथ पाटिल के हवाले से लगाए हैं। बिटकॉइन को लेकर बीजेपी ने 4 ऑडियो क्लिप शेयर भी किए। दावा किया जा रहा है कि शेयर किए गए ऑडियो क्लिप में एनसीपी शरद पवार की सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की आवाज हैं। पूरी बातचीत क्रिप्टोकरेंसी और पैसे से जुड़ी है। वायरल ऑडियो के अनुसार ये सभी लोग गौरव मेहता नामक के युवक से बात करते हैं।
भाजपा ने ये सभी ऑडियो क्लिप वोटिंग से एक दिन पहले शेयर की। इस ऑडियो में एक ही व्यक्ति ही सभी लोगों से बात कर रहा है। जिसका नाम गौरव मेहता है। बता दें कि 19 नवंबर को महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले एक्स ऑडियो क्लिप वायरल हुए थे। सुले ने आरोपों का खंडन करते हुए चुनाव आयोग और साइबरा अपराध विभाग में शिकायत दर्ज कराईं। सुले ने एएनआई को बताया कि ये क्लिप्स झूठी हैं। इसके साथ ही उन्हेांने साइबर सेल में शिकायत की।
जानें ऑडियो क्लिप की सच्चाई
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार ऑडियो को हाईव मॉडरेशनए एक एआई डिटेक्टर के माध्यम से चलाया गया है। हाईव मॉडरेशन में सामने आया कि वॉयस क्लिप 99.9 प्रतिशत एआई जनरेटेड है। बता दें कि पहले ऑडियो में आईपीएस अमिताभ गुप्ता ऑडिट फर्म के कर्मचारी गौरव मेहता से बात कर रहे हैं। जांच में सामने आया कि ऑडियो नकली है।
चारों ऑडियो क्लिप फेक
दूसरा ऑडियो कांग्रेस नेता नाना पटोले और आईपीएस अमिताभ गुप्ता से बातचीत का है। एआई डिटेक्शन में सामने आया कि यह ऑडियो भी फर्जी है। तीसरा ऑडियो सुप्रिया सुले और मेहता की बातचीत का है। जांच में सामने आया कि उनकी मूल आवाज भाजपा द्वारा साझा की गई ऑडियो क्लिप में सुनाई देने वाली आवाज से मेल नहीं खाती है। चैथा ऑडियो गुप्ता और मेहता के बीच बातचीत का है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा ने सुप्रिया सुलेए नाना पटोले और अमिताभ गुप्ता की एआई जनरेटेड ऑडियो क्लिप शेयर की।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
23 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
23 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines