BJP RSS Meeting Mumbai: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी पूरी तरह एक्टिव है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस लगातार बैठकें कर रहे हैं। संगठन को दुरुस्त करने के लिए भी लगातार फैसले ले रहे हैं। वजह है लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हमेशा चुभने वाली हार। इस बीच चुनाव को लेकर देवेंद्र फडणवीस और आरएसएस के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई है। बैठक में संघ परिवार के 36 संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। बीजेपी की ओर से देवेंद्र फडणवीस इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए सतारा पहुंचे थे।
बीजेपी सूत्रों की मानें तो संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों और फडणवीस के बीच अजित पवार और एकनाथ शिंदे को लेकर बैठक हुई। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में हुई गलतियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव में संघ की भूमिका को लेकर भी फडणवीस से चर्चा हुई।
हमे हार का अंदेशा था-फडणवीस
फडणवीस ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव की रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि हमें प्रदेश में हार का अंदेशा पहले से था। इसलिए हमने पहले एकनाथ शिंदे के साथ और बाद में अजित पवार को साथ लिया। उन्होंने कहा कि हमने यह फैसला मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया था। बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 2019 के मुकाबले 14 सीटों का नुकसान हुआ। इस बार बीजेपी को चुनाव में 26.18 प्रतिशत वोट मिले। यह पिछले चुनाव से 1 प्रतिशत कम था।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे को CM फेस घोषित करने पर अड़ी शिवसेना, MVA में घमासान
विधानसभा चुनाव भी अजित के साथ लड़ेगी बीजेपी
डिप्टी सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अजित पवार और बीजेपी की पार्टी के बीच वोट ट्रांसफर 50 प्रतिशत से भी कम रहा। ऐसे में अजित की मौजूदगी से बीजेपी को नुकसान ही हुआ। वहीं दूसरी ओर शिंदे की शिवसेना का बीजेपी को 88 प्रतिशत वोट मिला जबकि भाजपा को 89 प्रतिशत वोट शिंदे को ट्रांसफर हुआ।
चुनाव में मिलेगा RSS का साथ
बैठक में तय हुआ है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी अजित पवार की एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही दुष्प्रचार के खिलाफ भी साथ लड़ने की बात कही गई है। वहीं इस बार के चुनाव में आरएसएस की ओर से भी पूरी मदद का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ ही फडणवीस ने संघ को बताया कि अजित पवार को पार्टी में लेने के पीछे कोई विशेष रणनीति तैयार की गई थी जोकि विधानसभा चुनाव में कारगर साबित होगी।
ये भी पढ़ेंः क्या NDA में शामिल होंगे राज ठाकरे? सीट शेयरिंग पर अजित पवार ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
HC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
49 mins agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 hr agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
17 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
17 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
20 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 days agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 days agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines