महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने इस बार संगठन में लंबे समय से सक्रिय नेताओं और वफादार कार्यकर्ताओं को तवज्जो देते हुए कई नए चेहरों को मौका दिया है. बीजेपी ने विधान परिषद चुनाव के लिए माधवी नाइक, संजय भेंडे, सुनील करजतकर, विवेक कोल्हे और प्रमोद जठार को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी नेतृत्व का मानना है कि ये सभी नेता लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में बीजेपी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं.
कहां से किसे मिला टिकट?
बीजेपी ने 10 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवार चुने हैं. पार्टी ने वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरोली से अरुण लखानी, भंडारा-गोंदिया से अविनाश ब्राह्मणकर, अमरावती से प्रवीण पोटे पाटिल, सांगली-सतारा से धैर्यशील कदम, सोलापुर से राजेंद्र राऊत, अहिल्यानगर से प्राजक्त तनपुरे, छत्रपति संभाजीनगर-जालना से सुहास शिरसाट, नांदेड़ से अमर राजूरकर, धाराशिव-लातूर-बीड से बसवराज पाटिल और जलगांव से नंदकिशोर महाजन को टिकट दिया है. जानकारों का कहना है कि उम्मीदवारों के चयन में भाजपा ने क्षेत्रीय संतुलन का भी ध्यान रखा है. बीजेपी की ये सूचि केंद्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जारी की है. महाराष्ट्र में 18 जून को विधान परिषद चुनाव होने वाले हैं. नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी डेट एक जून है. नामांकन पत्रों की जांच 2 जून को होगी, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि चार जून है और मतदान 18 जून को होगा. मतों की गिनती 22 जून को होगी.
MVA का क्या है प्लान?
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए MVA ने भी सीट बंटवारे को फाइनल रूप दे दिया है, जिसके मुताबिक कांग्रेस 17 में से 8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. एमवीए में कांग्रेस के अलावा शिवसेना (UBT) और राकांपा (SP) भी शामिल हैं. महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख हर्षवर्द्धन सपकाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस चंद्रपुर, यवतमाल, भंडारा, अमरावती, अहिल्यानगर, सोलापुर, धाराशिव और नागपुर से चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) 6 सीट रायगढ़, जलगांव, परभणी-हिंगोली, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़ और नासिक पर चुनाव लड़ेगी. वहीं, शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा पुणे, ठाणे और सांगली-सतारा में चुनाव लड़ेगी.
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines