BJP Candidate Ram Shinde: महायुति में मंत्रिमंडल की शपथ के बाद हर किसी को पोर्टफोलियो के बंटवारे का इंतजार है। इस बीच खबर है कि महायुति में एक बार फिर दरार की खबर है। जानकारी के अनुसार विधान परिषद अध्यक्ष चुनाव को लेकर बीजेपी के एमएलसी राम शिंदे ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान एकनाथ शिंदे उनके साथ नहीं थे। जबकि अजित पवार और सीएम देवेंद्र फडणवीस वहां मौजूद थे। ऐसे में सियासी गलियारों में एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है कि महायुति में सबकुछ ठीक नहीं है। राम शिंदे की उम्मीदवारी को शिवसेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। शिवसेना चुनाव परिणाम के बाद से ही इस पद पर अपना दावा कर रही थी।
शिवसेना की ओर से विधानपरिषद उपाध्यक्ष नीलम गोरे इस चुनाव में संभावित उम्मीदवार मानी जा रही थी। नॉमिनेशन के बाद राम शिंदे ने कहा कांग्रेस ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि उनकी ओर से कोई नामांकन नहीं होगा। ऐसे में यह चुनाव निर्विरोध होगा। यह अच्छा संदेश गया है। मैं सीएम फडणवीस और दोनों डिप्टी सीएम का धन्यवाद करता हूं। बीजेपी और शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं के बीच इसको लेकर चर्चा हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः Chhagan Bhujbal को मंत्री क्यों नहीं बनाया गया? महाराष्ट्र की सियासत में 4 वजहों की चर्चा
शिंदे के पास है उपाध्यक्ष का पद
बता दें कि विधान परिषद अध्यक्ष चुनाव के लिए 2022 और 2023 में शिवसेना और एनसीपी के विभाजन के कारण नहीं हो पाए थे। बीजेपी के पास विधान परिषद् में बहुमत है, ऐसे में शिवसेना को अध्यक्ष पद नहीं मिलना उसके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बीजेपी के पास पहले से ही विधानसभा अध्यक्ष का पद है। ऐसे में अब दोनों सदनों में अध्यक्ष पद पर बीजेपी का कब्जा हो गया है।
बीजेपी ने विधायक राम शिंदे को अध्यक्ष पद के लिए चुना हैं वे धनगर समुदाय से आते हैं। राम शिंदे करजेत-जामखेड से विधायक थे। वे 2019 और 2024 में एनसीपी के रोहित पवार से हार गए थे।
ये भी पढ़ेंः Chhagan Bhujbal जॉइन करेंगे भाजपा! दोनों को एक दूजे से क्या होंगे फायदे?
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines