महायुति में फिर दरार, विधान परिषद अध्यक्ष चुनाव के लिए BJP ने उतारा कैंडिडेट, खफा हुए शिंदे

Maharashtra News: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे एक बार फिर बीजेपी से नाराज हो गए हैं। इस बार नाराजगी की वजह विधान परिषद का चुनाव है। शिंदे इस पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारना चाहते थे।

Maharashtra MLC President election

Maharashtra MLC President election

विज्ञापन

BJP Candidate Ram Shinde: महायुति में मंत्रिमंडल की शपथ के बाद हर किसी को पोर्टफोलियो के बंटवारे का इंतजार है। इस बीच खबर है कि महायुति में एक बार फिर दरार की खबर है। जानकारी के अनुसार विधान परिषद अध्यक्ष चुनाव को लेकर बीजेपी के एमएलसी राम शिंदे ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान एकनाथ शिंदे उनके साथ नहीं थे। जबकि अजित पवार और सीएम देवेंद्र फडणवीस वहां मौजूद थे। ऐसे में सियासी गलियारों में एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है कि महायुति में सबकुछ ठीक नहीं है। राम शिंदे की उम्मीदवारी को शिवसेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। शिवसेना चुनाव परिणाम के बाद से ही इस पद पर अपना दावा कर रही थी।

शिवसेना की ओर से विधानपरिषद उपाध्यक्ष नीलम गोरे इस चुनाव में संभावित उम्मीदवार मानी जा रही थी। नॉमिनेशन के बाद राम शिंदे ने कहा कांग्रेस ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि उनकी ओर से कोई नामांकन नहीं होगा। ऐसे में यह चुनाव निर्विरोध होगा। यह अच्छा संदेश गया है। मैं सीएम फडणवीस और दोनों डिप्टी सीएम का धन्यवाद करता हूं। बीजेपी और शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं के बीच इसको लेकर चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन

शिंदे के पास है उपाध्यक्ष का पद

बता दें कि विधान परिषद अध्यक्ष चुनाव के लिए 2022 और 2023 में शिवसेना और एनसीपी के विभाजन के कारण नहीं हो पाए थे। बीजेपी के पास विधान परिषद् में बहुमत है, ऐसे में शिवसेना को अध्यक्ष पद नहीं मिलना उसके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बीजेपी के पास पहले से ही विधानसभा अध्यक्ष का पद है। ऐसे में अब दोनों सदनों में अध्यक्ष पद पर बीजेपी का कब्जा हो गया है।

बीजेपी ने विधायक राम शिंदे को अध्यक्ष पद के लिए चुना हैं वे धनगर समुदाय से आते हैं। राम शिंदे करजेत-जामखेड से विधायक थे। वे 2019 और 2024 में एनसीपी के रोहित पवार से हार गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ