BJP Candidates First List For Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। महायुति में सीट शेयरिंग का मसला सुलझ गया है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को महाराष्ट्र चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 99 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट?
भाजपा की पहली लिस्ट में पहला नाम देवेंद्र फडणवीस का है। वे नागपुर साउथ वेस्ट से चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले को कामठी सीट से टिकट मिला है। जामनेर से मंत्री गिरीश महाजन, बल्लारपुर से मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, भोकर से श्रीजया अशोक चव्हाण, वांड्रे वेस्ट से आशीष शेलार, मालाबार हिल से मंगल प्रभात लोढ़ा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। कोलाबा से राहुल नार्वेकर, सतारा से छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले ताल ठोकेंगे।
यह भी पढ़ें : महाविकास अघाड़ी की बैठक में 10 घंटे तक मंथन, इन 12 सीटों पर नहीं बनी सहमति; उद्धव नाराज
BJP CEC की बैठक में लगी मुहर
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर जेपी नड्डा की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ शिंह और सीईसी के सदस्य मौजूद थे। इस दौरान सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से 99 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई।
यह भी पढ़ें : नवाब मलिक पर BJP-NCP में तनाव क्यों? नेता को महाराष्ट्र के चुनावी रण में उतारने को तैयार नहीं भाजपा
एक चरण में 20 नवंबर को होगा मतदान
इसके बाद भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें 99 सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में एक चरण में मतदान होगा। राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
17 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
19 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
19 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines