Bharat Jain Richest Beggar: मुंबई के एक भिखारी ‘भरत जैन’ की इन दिनों चर्चा जोरों पर है। मीडिया रिपोर्ट्स में भरत जैन को देश का सबसे अमीर भिखारी बताया जा रहा है। दावा है कि भरत जैन मुंबई में आठ विला का मालिक है, वो 18 हजार भिखारियों का रैकेट चलाता है। इनकम टैक्स विभाग ने जब उसके घर छापा मारा तो 460 करोड़ रुपये कैश बरामद हुए। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में इन दावों की हकीकत कुछ और ही बताई गई है।
सबसे पहले बात भरत जैन की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भरत जैन मुंबई में भीख मांगकर ‘गुजारा’ करता है। उसने कोलकाता के आईआईएम से बीई (बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग) किया है। कहा जा रहा है कि 18000 भिखारियों के रैकेट चलाने वाला भरत अपनी टीम में शामिल भिखारियों को धारावी में घर उपलब्ध कराता है। साथ ही तीन बार खाना भी खिलाता है।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भरत के पास मुंबई में 8 विला, किराए के लिए 8 महंगे अपार्टमेंट, अपने इस्तेमाल के लिए 2 बंगले, 4 पत्नियां और एक होटल है। भरत उस वक्त चर्चा में आया जब इनकम टैक्स विभाग ने 22 करोड़ का घर खरीदते हुए उसे पकड़ा। इसके बाद उसके दोनों बंगलों पर छापेमारी की गई तो वहां से 460 करोड़ रुपये कैश मिले। वह मलेशिया और इंडोनेशिया में भी अपना कारोबार बढ़ा रहा है।
आइए जानते हैं कि आखिर भरत जैन की सच्चाई क्या है?
न्यूज़मोबाइल नाम की वेबसाइट ने इस खबर की पड़ताल की है और पाया है कि ये दावे गलत हैं। NM ने कई मीडिया रिपोर्ट्स के जिक्र किया जिसमें भरत जैन को अरबपति भिखारी बताया गया है। टीम ने इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि एचटी में लिखा गया है कि वित्तीय अस्थिरता के कारण, भरत जैन औपचारिक शिक्षा हासिल करने में असमर्थ थे। इससे पता चलता है कि भरत के आईआईएम कोलकाता से स्नातक होने का दावा निराधार है।
09 जुलाई, 2023 की फाइनेंशियल एक्सप्रेस रिपोर्ट के अनुसार, भरत जैन की कुल संपत्ति ₹7.5 करोड़ ($1 मिलियन) है। भरत के पास मुंबई में ₹1.2 करोड़ मूल्य का दो बेडरूम का फ्लैट और ठाणे में दो दुकानें हैं, जिनसे मासिक किराये के रूप में 30 हजार की आय होती है। रिपोर्ट में कहीं भी यह उल्लेख नहीं किया गया है कि भरत 18,000 भिखारियों के साथ भिखारी रैकेट चला रहा है, या विश्व स्तर पर अपना व्यवसाय बढ़ा रहा है।
एनएम की टीम ने कहा कि भरत जैन वास्तव में देश का सबसे अमीर भिखारी है। लेकिन न तो आईआईएम कोलकाता का पूर्व छात्र है और न ही भिखारी रैकेट चला रहा है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
10 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
12 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
12 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines