Beed Sarpanch Murder Case Two Wanted Accused Arrested: महाराष्ट्र के बीड के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले ने राज्य की राजनीति को हिलाकर रख दिया। इस मामले में पुलिस ने 3 वांटेड आरोपियों में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पुणे से आरोपी सुदर्शन घुले और सुनील सांगले को गिरफ्तार किया है। इन दो आरोपियों के अलावा पुलिस ने 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है, जो हत्या की प्लानिंग में शामिल थे। वहीं, इस मामले का तीसरा आरोपी कृष्णा आंधले अभी भी फरार है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
2 दिन पहले पुलिस ने किया फरार घोषित
मालूम हो कि 9 दिसंबर को सरपंच संतोष देशमुख की हत्या की गई थी। इस वारदात के 25 दिन बाद तक सारे आरोपी फरार थे। 2 दिन पहले पुलिस ने इन्हें फरार घोषित कर दिया था और उनका पोस्टर भी जारी किया था। पुलिस ने इन आरोपियों को भागने में मदद करने वाले डॉ. संभाजी वायभसें और हत्यारों को सरपंच की जानकारी देने वाले सिद्धार्थ सोनवणे को मुंबई के कल्याण से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार 3 आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद उन्हें केज के कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस कह रही है कि डिजिटल एविडेन्स जैसे मोबाइल वीडियो और कॉल रिकॉर्ड प्राप्त हुए है। मामले में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त हुआ है, जांच लगभग पूरी हो चुकी है। विष्णु चाटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोर्ट में पेशी के दौरान सरकारी वकील बालासाहेब कोल्हे ने ये तर्क दिए:
- आरोपियों में बेरहमी से मारा
- आरोपियों को अपने किए पार्ज कोई पछतावा नही है।
- 15 दिन की पुलिस रिमांड दिया जाए
- आरोपियों पर कई केस दर्ज है, इनके साथ और कौन कौन शामिल है, इसकी जांच करनी है
- इन लोगों ने किसकी मदद ली है, उसकी जांच करनी बाकी है
- एक और आरोपी फरार है किरहसन अन्धाले नामक उसका भी पता लगाना है
- इसलिए आरोपियों को 15 दिन की पुलिस कस्टडी दें
- आरोपियों को आमने सामने बिठाकर पूछताछ करनी जरूरी है
बीजेपी विधायक का मंत्री पर आरोप
संतोष देशमुख हत्या मामले में कुल 7 आरोपी हैं, इनमें से विष्णु चाटे, जयराम चाटे, प्रतीक घुले और महेश केदार की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। बीड के आष्टी विधानसभा के बीजेपी विधायक सुरेश धस ने आरोप लगाया है कि सरपंच हत्या मामले में गिरफ्तार 6 आरोपी महज प्यादे हैं, इनका आका वाल्मिक कराड है जो मंत्री धनंजय मुंडे की परछाई है और रंगदारी मामले में गिरफ्तार है।
यह भी पढ़ें: BJP के 20 मंत्रियों की क्लास लेंगे RSS के दिग्गज नेता, लिस्ट में CM फडणवीस का नाम भी शामिल
मंत्री के इस्तीफे की मांग
सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले को लेकर नागपुर सत्र में लगातार बवाल मचा हुआ है। बीड जिले के बीजेपी, एनसीपी शरद, एनसीपी अजीत सभी विधायकों ने इस हत्या मामले को उठाया और धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग की है। बीड के अजीत गुट के विधायक प्रकाश सोलंके और डॉ. नमिता मुंदड़ा ने भी इस हत्या मामले में विधानसभा में आवाज बुलंद करते अपनी ही पार्टी के नेता और मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग करने लगे। इतना ही नहीं, बीड शहर में सरपंच हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्वदलीय मोर्चा निकाला गया था, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए थे।
क्या थी सरपंच के हत्या की वजह?
मस्साजोग गांव में अवादा कंपनी का पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट चल रहा है। 6 दिसंबर को सुदर्शन घुले समेत 6 लोगों ने कंपनी में जाकर सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ मारपीट की। यह गार्ड मस्साजोग गांव में रहने वाला था, तब बीच-बचाव करने के लिए संतोष देशमुख वहां गए थे। इसी बात से सुदर्शन घुले और उसके साथी संतोष देशमुख से नाराज हो गए। उन्होंने 9 दिसंबर को सरपंच संतोष देशमुख का अपहरण किया और उसकी हत्या कर दी। इस हत्या में शामिल 3 आरोपियों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें फिरौती और हत्या की कोशिश जैसे मामले शामिल हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
10 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
12 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
12 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines