Beed News: महाराष्ट्र के बीड जिले के परली में एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां स्कूल से गुरुकुल जा रहे छात्रों को रास्ते में रोककर दो युवकों ने पहले तो परीक्षा के प्रश्नपत्र न देने की वजह पूछकर उन पर हमला किया. उसके बाद, सिद्धेश्वर नगर स्थित नर्मदेश्वर गुरुकुल में घुसकर 11 छात्रों की बेल्ट और बांस के डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई है. मामला सामने आने के बाद पूरे जिले हड़कंप मच गया है. इतना ही नहीं, हमलावरों ने गुरुकुल के ड्राइवर के पिता बालासाहेब शिंदे पर भी हमला किया है. उनका अंबाजोगाई के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
गुरुकुल में घुसकर बच्चों के साथ मारपीट
जानकारी के अनुसार, परली के सिद्धेश्वर नगर में नर्मदेश्वर गुरुकुलम नामक एक आवासीय गुरुकुल है. इस गुरुकुल में छात्र अध्यात्म की शिक्षा लेते हैं और स्कूल भी जाते हैं. वर्तमान में छमाही परीक्षाएं चल रही हैं और इस गुरुकुल के बच्चे परीक्षा में शामिल होने के लिए स्कूल गए थे. जब बच्चे परीक्षा देने के बाद गुरुकुल लौट रहे थे, उसी दौरान दो लोगों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया और उनसे परीक्षा के प्रश्नपत्र देने को कहा. घबराएं बच्चों ने उनका विरोध करते हुए गुरुकुल में घुस गए. उनका पीछा करते हुए ये दोनों व्यक्ति भी गुरुकुल में घुस गए. इन बच्चों के साथ साथ कई बच्चों की पिटाई की और सामनों को नुकसान पहुंचाया. दोनों ने डंडे और बेल्ट से मासूम बच्चों की पिटाई कर दी है. विरोध करने पर गुरुकुल के चालक पर भी जान लेवा हमला किया गया है.
यह भी पढ़ें- सोलापुर में प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से परेशान उपसरपंच ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने किया ये काम
आध्यात्मिक शिक्षा ग्रहण 42 छात्र करते हैं
इस संस्था के मालिक और संचालक अर्जुन शिंदे ने शिकायत में कहा है कि इस गुरुकुल में 42 छात्र आध्यात्मिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि सुबह वह किसी काम से लोनी गए हुए थे. तभी उन्हें पता चला कि कुछ लोग गुरुकुल में आकर छात्रों के साथ मारपीट कर रहे हैं. इसके बाद वे तुरंत लोनी से परली के लिए चल दिए. गुरुकुल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि जब गुरुकुल के छात्र सड़क मार्ग से स्कूल से गुरुकुल आ रहे थे, तब दिनेश रावसाहेब माने और बालू बाबूराव एकिलवाले ने छात्रों के परीक्षा के पेपर देखने की बात कही.
स्कूल में घुसकर की मारपीट
छात्रों द्वारा परीक्षा के पेपर न देने से नाराज होकर ये दोनों आरोपी गुरुकुल पहुंच गए. यहां आकर दोनों ने बच्चों को पीटना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं कई बच्चों के हाथ, पैर और सिर पर वार किए गए. घायल छात्रों को इलाज के लिए परली के सरकारी अस्पताल भेजा गया. उस समय, कुछ छात्र परली के संभाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने आए थे. इस मामले में परली के संभाजीनगर पुलिस स्टेशन में दिनेश माने और बालू एकिलवाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें- नासिक से सनसनीखेज खुलासा: ट्रक ड्राइवरों को लूटने निकलीं ‘लेडी डॉन’, पुलिस के हत्थे चढ़ीं दो युवतियां
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
12 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
14 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
14 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines