Maharashtra Board Exam cheating video viral: महाराष्ट्र के बीड इलाके से बोर्ड एग्जाम के दौरान नकल पहुंचाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ युवक स्कूल की इमारत के पिछली दीवार से चढ़कर नकल देते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो पर फिलहाल पुलिस ज्यादा जानकारी शेयर नहीं कर रही है। पुलिस के अनुसार फिलहाल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कुछ युवक खिड़की पर चढ़ते दिख रहे
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बीड के तेलगांव का है। किसी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाली है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तेलगांव के सरस्वती माध्यमिक स्कूल का है। जहां बुधवार को 12वीं क्लास का एग्जाम था। वायरल हुए वीडियो में स्कूल के पीछे का हिस्सा दिख रहा है। कुछ युवक किसी तरह यहां पहुंचते हैं और खिड़की के सहारे स्कूल की दीवार पर चढ़ते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो की जांच की जा रही है
वीडियो वायरल होने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। किसी ने इस मामले में स्थानीय प्रशासन को शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट से संपर्क किया है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आया। अधिकारियों ने इस बारे में वीडियो की सत्यता पता लगाने की बात कही है। जानकारी के अनुसार बीड जिले से कुल 41052 छात्र 12वीं बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं। जिले में कुल 102 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ें: Viral Video: महिलाएं दिए जा रहीं हैं महिलाओं को जाम पर जाम, पुरुष बोले- हमें तो खुद पीनी पड़ती है
नकल रोकने के लिए प्रशासन ने यह किए इंतजाम
राज्य में 12वीं की परीक्षाएं 19 मार्च तक चलेंगी। जिला प्रशासन ने स्कूल में बोर्ड एग्जाम के दौरान सख्त नियम लागू किए हैं। छात्रों की गेट पर गहनता से जांच की जा रही है। किसी को डिजिटल वॉच ले जाने की अनुमति नहीं है। छात्रों को स्कूल ड्रेस पहनकर परीक्षा केंद्र में पहुंचना है। छात्रों को पानी सीट पर दिया जाएगा और उन्हें अपने स्कूल का आईडी और बोर्ड का रोल नंबर साथ लाना है।
इनपुट- राहुल
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
15 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
15 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
20 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines