LIVE Baramati Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: बारामती विधानसभा सीट पर 20 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। अजित पवार 100899 वोटों से जीत गए हैं। पवार ने 181132 वोट हासिल किए हैं। वहीं, एनसीपी शरद गुट के युगेंद्र पवार को 80233 वोट मिले हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक ही फेज में 20 नवंबर को मतदान हुआ था। इस बार 65 फीसदी से अधिक वोटिंग दर्ज की गई है।
बारामती सीट पर सबकी नजरें टिकी थीं। इस सीट को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में टूट के बाद इस बार पवार परिवार के दो लोगों के बीच मुकाबला था। अजित पवार एनसीपी (अजित गुट) से खुद मैदान में उतरे थे। वहीं, एनसीपी (शरद गुट) ने उनके भतीजे युगेंद्र पवार पर दांव खेला था। बारामती सीट पर सबसे पहले 1962 में कांग्रेस कैंडिडेट मालतीबाई शिरोले जीती थीं। इसके बाद यहां एनसीपी का वर्चस्व रहा है। 1967 में शरद पवार यहां से विधायक बने थे। जो 1990 तक लगातार जीतते रहे। 1991 में उन्होंने अपने भतीजे अजित पवार को कांग्रेस के टिकट पर लड़ाया।
अजित पवार ने 1995 में भी यहां से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव में जीत हासिल की। पवार ने 1999 में अलग पार्टी एनसीपी बना ली। 1999 में यहां से फिर एनसीपी ने अजित पवार को उतारा। वे जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद लगातार 2004, 2009, 2014 और 2019 में भी अजित यहां से जीते।
पहली बार पवार परिवार आमने-सामने लड़ा। अजित महायुति गठबंधन के साथ थे तो शरद पवार महा विकास अघाड़ी के साथ। 2019 में अजित पवार ने यहां से 194317 वोट हासिल किए थे। बीजेपी के गोपीचंद पडलकर को उन्होंने 30376 वोटों से हराया था। इस बार 23 कैंडिडेट्स ने यहां से चुनाव लड़ा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
4 hrs ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
6 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
23 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
1 day ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
1 day agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
1 day agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 days agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines