महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया.
नामांकन के दौरान उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कैबिनेट मंत्री व बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले मौजूद रहे. इससे पहले सुनेत्रा पवार ने एनसीपी नेताओं के साथ स्वर्गीय अजित पवार के स्मृति स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान जय पवार, पार्थ पवार और सुनील तटकरे भी मौजूद थे.
इसके बाद एनसीपी की ओर से बारामती में एक जनसभा का आयोजन किया गया. महायुति के नेताओं की इच्छा है कि यह चुनाव निर्विरोध हो. इसी कड़ी में सुनेत्रा पवार ने उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत भी की, हालांकि ठाकरे ने अब तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है. क्योंकि ठाकरे के सामने सबसे बड़ा संकट है कि वो सुनेत्रा पवार को सपोर्ट करें या महा विकास आघाड़ी के साथ रह कर कांग्रेस उम्मीदवार को सपोर्ट दें.
वहीं, एनसीपी शरद चंद्र पवार पार्टी के नेता रोहित पवार ने भी निर्विरोध चुनाव की वकालत करते हुए सुनेत्रा पवार के समर्थन में अपील की है. इस बीच, शाम 5 बजे शरद पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रस्तावित है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
महा विकास आघाड़ी में मतभेद के संकेत
इस उपचुनाव को लेकर महा विकास आघाड़ी (MVA) में भी मतभेद उभरते दिख रहे हैं. कांग्रेस ने बारामती सीट से आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना बढ़ गई है. आज नामांकन का अंतिम दिन है. यह सीट अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई थी, जिसके चलते इस उपचुनाव का राजनीतिक महत्व और बढ़ गया है.
एनसीपी का बयान: “संकल्प और श्रद्धांजलि”
एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे ने कहा कि सुनेत्रा पवार का नामांकन केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि अजित पवार द्वारा चुने गए विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प है.
उन्होंने कहा कि बारामती के लोगों के दिलों में आज भी अजित पवार के प्रति गहरा सम्मान और प्रेम है. तटकरे ने जनता से अपील की कि जिस तरह अब तक उन्होंने अजित पवार का समर्थन किया, उसी तरह अब सुनेत्रा पवार को भी समर्थन दें.
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
13 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines