'जो बेटियों पर हाथ डाले, उसे नपुंसक बना देना चाहिए', बदलापुर कांड पर भड़के डिप्टी CM अजित पवार

Badlapur Sexual Assault Case: बदलापुर कांड को लेकर महाराष्ट्र के दिग्गज नेता का बड़ा बयान सामने आया है। जिन्होंने दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है। उनका मानना है कि सजा ऐसी होनी चाहिए कि अपराधी दूसरी बार क्राइम करने के बारे में सोचें ही नहीं।

ajit pawar

Ajit Pawar

Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP (अजित गुट) प्रमुख अजित पवार ने बदलापुर कांड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। कोलकाता कांड के बाद सामने आए इस मामले के बाद लोगों में जबरदस्त गुस्सा दिखा था। देशभर में कई जगह प्रदर्शन हुए थे। महाराष्ट्र में लोगों ने ट्रेन तक रोक दी थी। पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी। अब अजित पवार ने कहा है कि बेटियों के खिलाफ अपराध करने वालों को नपुंसक बना देना चाहिए।

बेकार लोगों से ये सलूक जरूरी

अजित पवार ने कहा कि जो लोग बेटियों के साथ गलत हरकत करते हैं, उन पर हाथ डालते हैं, उनको कानून से ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि दूसरी बार अपराध करने के बारे में सोचें ही नहीं। अगर उनकी बात को माना जाए तो वे अपराधियों को नपुंसक बनाने की मांग करते हैं। ताकि दोषी दोबारा ऐसा अपराध करने लायक रहे ही नहीं। बेकार लोगों के साथ इसी तरह का सलूक किया जाना चाहिए।

ajit pawar

ठाणे जिले के बदलापुर में दो बच्चियों के साथ स्कूल में एक सफाई कर्मी ने शर्मनाक हरकत की थी। 4 साल की दो मासूम बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया गया था। वारदात सामने आने के बाद 20 अगस्त को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। हजारों लोग सड़कों पर उतर आए थे। गुस्सा इतना था कि ट्रेन की पटरियों को भी बाधित कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प देखने को मिली थी।

शरद पवार ने सरकार को घेरा था

वहीं, यौन शोषण के मामले में महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन ने 24 अगस्त को महाराष्ट्र में कई जगह प्रदर्शन किए थे। जिसमें NCP (शरद पवार), कांग्रेस और शिवसेना (UTB) ने महायुति सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। गठबंधन के नेताओं ने राज्यव्यापी बंद का ऐलान भी किया था, जिस पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने रोक लगा देने के आदेश दिए थे। शरद पवार ने कहा कि इस घटना से महाराष्ट्र की छवि देशभर में खराब हुई है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ