Badlapur Rape Case Akshay Shinde Encounter : बदलापुर रेप केस के मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे की एनकाउंटर में मौत हो गई। पुलिस आरोपी को तलोजा जेल से बदलापुर ले जा रही थी। इस बीच खबर आई है कि पुलिस की हिरासत में दरिंदा मारा गया। पुलिस ने इस घटना में एफआईआर दर्ज की, जिसमें एनकाउंटर का सच सामने आया है।
पुलिस की जीप से आरोपी अक्षय शिंदे को बदलापुर ले जाया जा रहा था। इस दौरान आरोपी ने पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दरिंदे को मार गिराया। अक्षय के 3 राउंड पर पुलिस का एक राउंड फायर भारी पड़ गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की जांघ में गोली लगी, बदले में पुलिस ने आरोपी के सिर में गोली दागकर ढेर कर दिया।
यह भी पढे़ं : बदलापुर रेप कांड का दरिंदा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, रिवॉल्वर छीनकर की थी फायरिंग
पुलिस की FIR में सच आया सामने
पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, बदलापुर क्राइम ब्रांच के अधिकारी अक्षय शिंदे की पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए नए केस में उसको सोमवार शाम 5.30 बजे हिरासत में लेकर तलोजा जेल निकले थे। करीब एक घंटे बाद करीब 6.30 बजे पुलिस की जीप मुंब्रा बाईपास के पास पहुंची तो अक्षय शिंदे ने कांस्टेबल से रिवॉल्वर छीन ली और फायरिंग कर दी।
यह भी पढे़ं : 5.30 बजे पुलिस जेल से लेकर निकली..6.30 बजे अक्षय ने छीनी रिवॉल्वर, बदलापुर एनकाउंटर की पल-पल की इनसाइड स्टोरी
एनकाउंटर में ऐसे मारा गया आरोपी
आरोपी अक्षय शिंदे ने असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर निलेश मोरे के कमर से रिवॉल्वर खींची और 3 राउंड फायर किया, जिसमें एक गोली निलेश मोरे की जांघ पर लगी। जवाबी कार्रवाई में एक पुलिस कर्मी ने अक्षय पर एक राउंड फायर किया और उसके सिर पर गोली जा लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी के शव का पोस्टमार्टम जेजे हॉस्पिटल में होगा।
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
9 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
12 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
15 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
3 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
4 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
5 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
6 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines