हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'सिर पर गोली कैसे लगी', बदलापुर एनकाउंटर पर HC ने पुलिस से पूछे ये 5 तीखे सवाल

High Court On Badlapur Encounter Case : बदलापुर एनकाउंटर मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुलिस से तीखे सवाल पूछे। हाई कोर्ट ने ऐसे सवाल पूछे, जिसके जवाब देने में पुलिसवालों के पसीने छूट गए। आइए जानते हैं कि क्या हैं HC के 5 सवाल।

विज्ञापन
CID करेगी बदलापुर एनकाउंटर की जांच।

Bombay High Court On Badlapur Accused Akshay Shinde Encounter Case : बदलापुर रेप केस के आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर पर सियासत तेज हो गई। एक तरफ विपक्ष ने इसे फेक एनकाउंटर बताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है तो दूसरी तरफ अक्षय के पिता ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की। HC ने बुधवार को सुनवाई करते हुए एनकाउंटर पर ऐसे सवाल किए, जिसका जवाब पुलिस नहीं दे पाई। आइए जानते हैं कि HC ने क्या किए 5 बड़े सवाल?

बॉम्बे हाई कोर्ट ने पूछे ये 5 सवाल

1. बॉम्बे हाई कोर्ट ने पूछा- कैसे अक्षय शिंदे के सिर पर गोली लगी, जबकि पुलिस को ट्रेनिंग दी जाती है कि आरोपी को कहां गोली मारनी है। पुलिस को आरोपी के हाथ या पैर में गोली मारनी चाहिए थी।

विज्ञापन

2. पुलिस जीप में चार वर्दीधारी थे तो वे कैसे एक कमजोर व्यक्ति को कंट्रोल नहीं कर पाएं। आरोपी के बगल में दो पुलिसकर्मी बैठे थे और आगे दो पुलिसकर्मी थे।

यह भी पढ़ें : बदलापुर एनकाउंटर में आया नया मोड़, अब मुंबई पुलिस नहीं, CID करेगी अक्षय शिंदे की मौत की जांच

विज्ञापन

3. हाईकोर्ट ने सरकारी वकील से कहा- शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति रिवॉल्वर को जल्दी से अनलॉक नहीं कर सकता। यह बहुत आसान नहीं है। इस पर सरकारी वकील ने HC कहा कि पुलिस अधिकारी की रिवॉल्वर अनलॉक थी।

4. HC ने कहा- इस पर विश्वास करना मुश्किल है। प्रथम दृष्टया इसमें कुछ समस्याएं नजर आ रही हैं। एक आम आदमी रिवॉल्वर नहीं चला सकता, क्योंकि इसके लिए ताकत की जरूरत होती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : बदलापुर रेप कांड का दरिंदा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, रिवॉल्वर छीनकर की थी फायरिंग

5. जस्टिस ने कहा- रिवॉल्वर पर फिंगर प्रिंट होने चाहिए। आरोपी ने तीन फायर किए, लेकिन सिर्फ एक लगी तो बाकी दो कहां है? अब इस मामले में अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola