Baba Siddiqui Death (अंकुश जायसवाल, राहुल पांडे, मुंबई): मुंबई में एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई है। लीलावती अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, बाबा सिद्दीकी पर दो से तीन राउंड फायरिंग की गई थी। हमलावरों की संख्या भी तीन से चार बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके समर्थक लीलावती अस्पताल के बाहर जमा हैं। इससे पहले उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने डॉक्टरों से फोन पर बात की थी।
तीन से चार युवकों ने किया हमला
जानकारी के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी को बांद्रा ईस्ट इलाके के खेरनगर के राम मंदिर इलाके में गोली मारी। यहां उनके बेटे बेटे जीशान सिद्दीकी का ऑफिस है। उन्हें ऑफिस के बाहर तीन से चार युवकों ने गोली मारी। बता दें कि बाबा सिद्दीकी पहले कांग्रेस नेता थे। हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले वह एनसीपी (अजित पवार गुट) में शामिल हो गए।
तीन बार के विधायक हैं बाबा सिद्दीकी
बाबा सिद्दीकी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत मुंबई में एक नगरसेवक के रूप में की थी। वह 1977 में ही कांग्रेस से जुड़ गए थे। बाबा सिद्दीकी 1999, 2004 और 2009 में तीन बार बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रह चुके हैं। वह एक बार मंत्री भी रहे।
ये भी पढ़ें: Video: महाराष्ट्र का रण जीतने के लिए BJP ने बनाया ये खास प्लान, क्या बड़े नेताओं पर गिरेगी गाज?
शाहरुख-सलमान के दोस्त
साल 2004 से 2008 के बीच उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री का पद संभाला। वह म्हाडा के मुंबई डिविजन के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। 2014 में उन्हें बीजेपी प्रत्याशी आशीष शेलार को शिकस्त देकर विधानसभा का सफर तय किया था। बाबा सिद्दीकी के बॉलीवुड स्टार सलमान खान और शाहरुख खान से भी अच्छे संबंध बताए जाते हैं। दोनों अक्सर कई सेलिब्रिटीज के साथ इफ्तार पार्टी में शामिल होते नजर आते हैं। बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी देशभर में चर्चा का विषय बनती है।
ये भी पढ़ें: सुलभा खोडके कौन? अमरावती से कांग्रेस की विधायक; चुनाव से पहले पार्टी ने क्यों दिखाया बाहर का रास्ता?
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
14 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
14 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
15 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines