हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड लाया जाएगा भारत, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर कसेगा शिकंजा

Mumbai News: पिछले साल 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा इलाके में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई थी। सूत्रों का दावा है कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि जीशान फिलहाल कनाडा पुलिस की गिरफ्त में है।

विज्ञापन
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जीशान अख्तर कनाडा में गिरफ्तार

Mumbai News: अभिनेता सलमान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या में फरार चल रहे जीशान अख्तर को कनाडा में पकड़ लिया गया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि कनाडा के साथ भारत की प्रत्यर्पण की संधि है। ऐसे में जीशान अख्तर को आगे भारत भी ला जा सकेगा।

बाबा सिद्दीकी को गोली मारता जीशान अख्तर

मुंबई पुलिस की जांच में पता चला था कि बाबा सिद्दीकी की हत्या का मास्टरमाइंड जालंधर निवासी जीशान अख्तर उर्फ जस्सी पुरेवाल है। जब शूटर्स ने सिद्दीकी को गोलियां मारी तो वह मौके पर मौजूद था। हत्या के बाद वह किसी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की मदद से विदेश भाग गया था। जीशान का प्लान था कि अगर बाबा सिद्दीकी शूटर्स की गोलियों से बच गया तो वह उसे गोलियां मारेगा। उस दौरान वह लॉरेंस के भाई अनमोल से फोन पर संपर्क में था। बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी के बाद उसने अनमोल को मौके से फोटो और वीडियो भेजे थे।

बीजेपी नेता के घर पर ग्रेनेड से किया था हमला

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में जीशान अख्तर को मास्टरमाइंड माना गया था। जीशान अख्तर का नाम बाबा सिद्दीकी हत्या की घटना के पंजाब के बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले में भी आया था। जीशान अख्तर का कनाडा में पकड़ लिए जाने को सुरक्षा एजेंसियां बड़ी कामयाबी के तौर पर देख रही हैं।

विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है जीशान

पिछले साल 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा इलाके में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई थी। सूत्रों का दावा है कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि जीशान फिलहाल कनाडा पुलिस की गिरफ्त में है। जीशान लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। सूत्रों से पता चला है कि मुंबई पुलिस की तरफ से जीशान के प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस मामले में मुंबई पुलिस बयान देने से बच रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola