Baba Siddiqui Murder Latest Updates: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से पूरा देश, महाराष्ट्र की सियासत और बॉलीवुड इंडस्ट्री हिल गई है। बीती रात गोलियां मारकर 66 वर्षीय बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। उन्हें घायल अवस्था में लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन प्राथमिक जांच में ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाबा सिद्दीकी हत्या की खबर मिलते ही महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे समेत बॉलीवुड की नामी हस्तियां लीलावती अस्पताल पहुंचीं। सलमान खान ने अपनी शूटिंग रद्द कर दी, वहीं NCP ने अपने सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए।
पुलिस ने बताया कि निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में अपराध पंजीकरण संख्या 589/2024, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (1), 109, 125 और 3 (5) के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 3, 25, 5 और 27 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37 और धारा 137 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आइए बाबा सिद्दीकी के मर्डर से जुड़े अब तक के अपडेट्स जानते हैं…
1. बाबा सिद्दीकी 3 बार मुंबई की बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक रहे। उनके बेटे जीशान सिद्दीकी बांद्रा (पूर्व) से कांग्रेस विधायक हैं। बाबा सदि्दीकी मुंबई के मशहूर मुस्लिम नेता हैं। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर NCP जॉइन की ली थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में बाबा सिद्दीकी काफी नाम है। सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर कई मशहूर सेलेब उनके करीबी हैं, जो उनकी इफ्तार पार्टी में भी नजर आते थे।
2. बाबा सिद्दीकी 12 अक्टूबर दिन शनिवार की रात करीब साढ़े 9 बजे बांद्रा में खेर नगर स्थित बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर से निकले। कार तक पहुंचने से पहले नकाबपोश शूटरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग की। करीब 6 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें से 3 गोलियां उन्हें लगीं। पुलिस ने वारदातस्थल से 9.9MM की पिस्तौल और 6 खाली गोलियों के खोल बरामद किए हैं।
3. पुलिस ने हत्याकांड की जांच के लिए 5 जांच टीमों का गठन कर दिया है। केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए 2 शूटरों को दबोच लिया है। एक आरोपी 23 साल गुरमेल सिंह हरियाणा का रहने वाला है। दूसरा 19 साल का धर्मराज कश्यप उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। तीसरा आरोपी फरार है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक केस के जांच अधिकारी हैं।
4. सूत्रों के मुताबिक, 2 गोलियां सिद्दकी के पेट पर लगीं। एक गोली सीने में लगी है। एक गोली बाबा सिद्दीकी के साथ हमले के वक्त मौजूद रहे शख्स के पैर में लगी। 2 गोलियां बाबा सिद्दीकी की कार पर लगीं, जबकि उनकी कार बुलेटप्रूफ थी।
5. बाबा सिद्दीकी को 15 दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस को शिकायत देकर अपनी जान को खतरा बताया था। धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाकर Y कैटेगरी की कर दी गई थी, लेकिन इसमें सेंध लग गई।
6. मुम्बई पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या करवाने में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ हो सकता है। प्राथमिक पूछताछ के बाद आरोपियों के भी बिश्नोई गैंग से होने की आशंका है। आरोपी पिछले 25-30 दिन से उस इलाके की रेकी कर रहे थे। उस इलाके में CCTV नहीं लगे हैं और वारदात के वक्त स्ट्रीट लाइटें भी बंद थीं।
7. सूत्रों के अनुसार, तीनों शूटर ऑटो रिक्शा से बांद्रा ईस्ट में जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर आए थे और बाबा सिद्दीकी के निकलने का इंतजार कर रहे थे। मुंबई पुलिस को शक है कि हमलावारों को इलाके से लोकल सपोर्ट भी मिला है। मौके पर किसी और की मौजूदगी के निशान भी मिल सकते हैं।
8. लीलावती अस्पताल के डॉ. नीरज उत्तामनी ने मीडिया को बाबा सिद्दीकी की हालत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े 9 बजे बाबा को NHRC इमरजेंसी में लाया गया था। न उनकी पल्स चल रही थी और न ही धड़कनें। खून बहुत बह चुका था। उन्हें रिकवर करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
9. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाबा सिद्दीकी की एक बार दाऊद इब्राहिम ने भी धमकाया था। क्योंकि छोटा शकील के धमकी देने की शिकायत उन्होंने मुंबई पुलिस को दे दी थी, इसलिए दाऊद उनसे नाराज था।
10. बाबा सिद्दीकी उर्फ बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी स्टूडेंट लाइफ से ही कांग्रेस से जुड़े थे। 1977 में उन्होंने कांग्रेस जॉइन की थी। 1992 और 1997 में वे 2 बार BMC पार्षद बने। 1999, 2004 और 2009 में विधायक बने।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
8 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
3 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
3 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines