Mumbai News: महाराष्ट्र में एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर उर्फ जस्सी पुरेवाल को कनाडा की सरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। सूत्रों से पता चला है कि मुंबई पुलिस कनाडा की सरी पुलिस के संपर्क में है।
सलमान खान के करीबी थे बाबा सिद्दीकी
अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसकी गिरफ्तारी किस केस में हुई है। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली थी। दावा किया था कि बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड स्टार सलमान खान के करीबी थे। इसी वजह से उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। इस पूछताछ में ही जीशान अख्तर का नाम सामने आया था।
हत्या के समय मौके पर मौजूद था जीशान
मुंबई पुलिस की जांच में पता चला था कि बाबा सिद्दीकी की हत्या का मास्टरमाइंड जालंधर निवासी जीशान अख्तर उर्फ जस्सी पुरेवाल है। जब शूटर्स ने सिद्दीकी को गोलियां मारी तो वह मौके पर मौजूद था। हत्या के बाद वह किसी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की मदद से विदेश भाग गया था।
लॉरेंस के भाई से फोन पर बात कर रहा था जीशान
जीशान का प्लान था कि अगर बाबा सिद्दीकी शूटर्स की गोलियों से बच गया तो वह उसे गोलियां मारेगा। उस दौरान वह लॉरेंस के भाई अनमोल से फोन पर संपर्क में था। बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी के बाद उसने अनमोल को मौके से फोटो और वीडियो भेजे थे।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines