बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कनाडा पुलिस ने दबोचा

Mumbai News: महाराष्ट्र में एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर उर्फ ​​जस्सी पुरेवाल को कनाडा की सरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। पढ़ें इंद्रजीत सिंह की पूरी रिपोर्ट।

Mumbai News, Baba Siddique Murder, Salman Khan, Gangster Lawrence Bishnoi, Latest News, Mumbai Police, मुंबई खबर, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड, सलमान खान,गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

विज्ञापन

Mumbai News: महाराष्ट्र में एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर उर्फ ​​जस्सी पुरेवाल को कनाडा की सरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। सूत्रों से पता चला है कि मुंबई पुलिस कनाडा की सरी पुलिस के संपर्क में है।

सलमान खान के करीबी थे बाबा सिद्दीकी

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसकी गिरफ्तारी किस केस में हुई है। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली थी। दावा किया था कि बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड स्टार सलमान खान के करीबी थे। इसी वजह से उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। इस पूछताछ में ही जीशान अख्तर का नाम सामने आया था।

विज्ञापन

हत्या के समय मौके पर मौजूद था जीशान

मुंबई पुलिस की जांच में पता चला था कि बाबा सिद्दीकी की हत्या का मास्टरमाइंड जालंधर निवासी जीशान अख्तर उर्फ ​​जस्सी पुरेवाल है। जब शूटर्स ने सिद्दीकी को गोलियां मारी तो वह मौके पर मौजूद था। हत्या के बाद वह किसी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की मदद से विदेश भाग गया था।

लॉरेंस के भाई से फोन पर बात कर रहा था जीशान

जीशान का प्लान था कि अगर बाबा सिद्दीकी शूटर्स की गोलियों से बच गया तो वह उसे गोलियां मारेगा। उस दौरान वह लॉरेंस के भाई अनमोल से फोन पर संपर्क में था। बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी के बाद उसने अनमोल को मौके से फोटो और वीडियो भेजे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ