Baba Siddiqui Murder Case Latest Update: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राजनीति गर्माई हुई है। अब बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे ने राजनीतिक दलों से एक खास अपील की है। जीशान सिद्दीकी का कहना है कि उन लोगों का परिवार टूट गया। अब मुझे सिर्फ और सिर्फ न्याय चाहिए। मेरे परिवार को भी न्याय चाहिए। बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र के दिग्गज नेता माने जाते थे। जो पहले मंत्री भी रह चुके हैं। 12 अक्टूबर की रात को निर्मल नगर इलाके में उनकी हत्या कर दी गई थी। वे अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर खड़े थे।
ये भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में नया खुलासा, 3 देशों में बनी पिस्टल का हुआ इस्तेमाल
इसी दौरान तीन बदमाशों ने गोलियां चलाकर उनको मौत के घाट उतार दिया था। मामले में पुलिस अब तक चार लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। गिरफ्तार एक शूटर 23 साल का बलजीत सिंह हरियाणा का रहने वाला है। वहीं, 19 साल का धर्मराज राजेश कश्यप यूपी का रहने वाला है। तीसरा आरोपी हरीश कुमार बालकराम निषाद है। जो 23 साल का है। चौथा आरोपी पुणे का रहने वाला प्रवीण लोनकर है। बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर जांच कर रही है।
पिता ने हमेशा गरीबों की रक्षा की
पुलिस को इस मामले में शिवकुमार गौतम नाम के आरोपी की तलाश है। वह आरोपी भी निषाद और कश्यप के गांव का रहने वाला है। अब बाबा सिद्दीकी के बेटे की पोस्ट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल है। बाबा के विधायक बेटे ने लिखा है कि मुझे अपने पिता की मौत पर इंसाफ चाहिए। मेरे पिता ने पूरी जिंदगी हमेशा गरीबों और निर्दोष लोगों का साथ दिया। उनकी जिंदगी और घरों की रक्षा करते हुए अपनी पूरी जिंदगी गंवा दी। लेकिन आज मेरा परिवार टूट चुका है। मेरे पिता की मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मेरे पिता का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। मुझे और मेरे परिवार को सिर्फ और सिर्फ न्याय चाहिए।
यह भी पढ़ें : गुरपतवंत पन्नू Air India की फ्लाइट को उड़ाने की धमकी से पलटा, अमेरिका का SFJ चीफ को लेकर बड़ा दावा
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
10 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
12 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
15 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
15 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines