Baba Siddiqui Murder: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में चौंकाने वाली बातों का खुलासा पुलिस कर रही है। बाबा सिद्दीकी को मारने के लिए यूपी और हरियाणा से ही शूटर्स को हायर किया गया था। पुलिस ने बाबा की हत्या के मामले में राम कनौजिया नाम के शूटर को अरेस्ट किया था। उस शूटर ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। राम के अनुसार हत्या के लिए सबसे पहले उसी से संपर्क किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुभम लोंकर नाम के आरोपी ने उसे और नितिन सापरे को बाबा की हत्या के लिए सुपारी दी थी। शुभम लोंकर महाराष्ट्र का रहने वाला है। लेकिन दोनों लोगों को पता था कि सुपारी लेने का अंजाम क्या हो सकता है?
इसलिए उन लोगों ने मना कर दिया था। क्योंकि बाबा सिद्दीकी के बारे में दोनों को अच्छी तरह से पता था। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार उन लोगों को सुपारी न लेना पड़े, इसलिए एक करोड़ की डिमांड की थी। जिसके बाद शुभम इतनी बड़ी डिमांड सुन पीछे हट गया था। इसके बाद उसने किसी दूसरे स्टेट से शूटर हायर करने का फैसला लिया था।
दो आरोपी यूपी के रहने वाले
सूत्रों के मुताबिक शुभम को यह पता था कि अगर यूपी और हरियाणा के शूटरों को जिम्मेदारी दी तो उनको पता नहीं होगा कि सिद्दीकी का कद कितना बड़ा है? वे लोग कम पैसे में ही मर्डर करने को तैयार हो जाएंगे। इसलिए उसने यूपी और हरियाणा के शूटर हायर किए। बाबा की हत्या के लिए शुभम ने यह काम धर्मराज कश्यप, शिव कुमार गौतम और गुरमेल सिंह को सौंपा था। आपको बता दें कि धर्मराज और शिव कुमार यूपी के बहराइच जिले के रहने वाले हैं। जबकि गुरमैल सिंह हरियाणा का निवासी है।
ये भी पढ़ें: Lawrence Bishnoi की धमकियों के बीच काम पर लौटेंगे Salman Khan? या मिस होगा ‘वीकेंड का वार’?
पूछताछ के दौरान चौंकाने वाली बातें आरोपियों ने महाराष्ट्र पुलिस को बताई हैं। आरोपियों के फोन से पुलिस को बाबा सिद्दीकी के बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी के फोटो भी मिले हैं। जांच में ये भी पता लगा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के ये लोग आपस में बातचीत के लिए स्नैपचैट का यूज करते थे। चैटिंग का किसी को पता न लगे, इसलिए बाद में उसे डिलीट कर दिया जाता था।
सिपाही को किया सस्पेंड
वहीं, सूत्रों से पता लगा है कि बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में लगे सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। जिस समय आरोपियों ने बाबा की हत्या की, सिपाही ने कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की, इसलिए उस पर कार्रवाई की गई है। सिपाही ने आरोपियों के खिलाफ क्यों एक्शन नहीं लिया? इसकी जांच भी हो रही है। कार्रवाई नहीं करने के पीछे सिपाही का तर्क है कि उसकी आंखों में मिर्च जैसा कुछ चला गया था। इस वजह से वह कुछ नहीं कर पाया। लेकिन असलियत क्या है? इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: Video: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के 4 नहीं 7 किरदार, लॉरेंस बिश्नोई ने बनाया था बैकअप प्लान
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
10 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
12 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
15 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
15 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines