Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में जैसे-जैसे मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच आगे बढ़ रही है इस हत्याकांड में नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने जहां रविवार देर शाम आरोपी गुरमेल सिंह को कोर्ट में पेश कर 21 अक्टूबर तक उसकी रिमांड हासिल कर ली है, वहीं दोनों आरोपियों से 2 पिस्तौल और 28 राउंड गोलियां बरामद करने का दावा किया है। बता दें धर्मराज ने चूंकि खुद के नाबालिग होने का दावा किया है, ऐसे में वह मामले की अगली सुनवाई तक पुलिस की हिरासत में रहेगा। लेकिन उसकी रिमांड नहीं मिली है। पुलिस उसके हड्डियों की जांच करवा उसकी सही उम्र पता करने की कोशिश कर रही है।
बाबा सिद्दीकी कौन ये नहीं जानते थे आरोपी
पुलिस सूत्रों की मानें तो धर्मराज, शिव और गुरुमेल तीनों हरियाणा की एक जेल में बंद थे। यहीं तीनों की दोस्ती हुई, जब इनमें से एक के पास बाबा सिद्दीकी की कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का ऑफर आया तो वह नहीं जानता था कि बाबा मुंबई के इतने बड़े नेता हैं। तीनों ने लंबे समय से मुंबई में डेरा डाल रखा था। पुलिस के अनुसार करीब 15 दिन पहले ही आरोपियों को हथियार मुहैया कराए गए।
मिर्च स्प्रे लेकर पहुंचे थे, शिव कुमार ने चलाई थी पहली गोली
इस केस में पुलिस ने रविवार को चौथे आरोपी मोहम्मद जीशान के नाम का खुलासा किया है। फिलहाल उसकी भूमिका के बारे में पुलिस ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आशंका है कि उसने ही तीनों को हथियार और 50-50 हजार रुपये दिए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी मिर्च स्प्रे लेकर घटनास्थल पर पहुंचे थे, पहले उनकी स्प्रे करने के बाद बाबा पर फायरिंग करने का प्लान था। लेकिन आरोपी शिव कुमार गौतम ने सीधे फायरिंग शुरू कर दी।
हत्याकांड के दौरान हुई फायरिग में एक अन्य शख्स हुआ घायल
मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में तीन कांस्टेबल लगे हुए थे, उनसे भी बीते कुछ दिनों में उनसे मिलने वालों के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में हुई फायिंग में एक और व्यक्ति घायल हुआ है, जिसकी हालत अब स्थिर है।
ये भी पढ़ें: लंदन से पढ़ाई, वांद्रे पूर्व से विधायक, बेटे जीशान को इस तरह अपनी ‘विरासत’ सौंप गए बाबा सिद्दीकी
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
13 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines