हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सेमी ऑटोमैटिक, 13 राउंड तक फायरिंग, वो पिस्टल जिससे हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की मौत मामले में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस को सुपारी किलिंग का अंदेशा है।

विज्ञापन
Baba Siddique Murder

Baba Siddique Murder: महाराष्ट्र में एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और पूर्व कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी की मौत ने झकझोर कर रख दिया है। शनिवार को दशहरे पर जब हर ओर पटाखों की गूंज थी, तभी बांद्रा ईस्ट इलाके में बाबा सिद्दीकी को तीन हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें तीन गोलियां लगीं। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तीन शूटरों का हाथ, दो गिरफ्तार 

बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में पुलिस ने तीन शूटरों का हाथ होना बताया है। जिसमें से दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें से एक शूटर हरियाणा और दूसरा यूपी का बताया जा रहा है। पुलिस सुपारी किलिंग के एंगल से जांच कर रही है। इसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भी नाम सामने आया है। कहा जा रहा है कि सलमान खान से करीबी के चलते बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई है।

9 एमएम पिस्टल का इस्तेमाल 

बताया जा रहा है कि इस हमले में 9 MM पिस्टल का इस्तेमाल किया गया। जोकि एक सेमी ऑटोमैटिक गन है। इसे राइफल फैक्ट्री इशापुर में बनाया जाता है। हाई-पावर लाइसेंस गन को जॉन इंग्लिस एंड कंपनी से मिले टूल का उपयोग करके बनाया गया है। इसे सबसे पहले 1973 में बनाया गया था। गन में 9×19 मिमी पैराबेलम बुलेट का उपयोग किया जाता है। इसकी मैग्जीन की क्षमता 13 राउंड की है। बताया जाता है कि इस गन को भारतीय सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा हथियार के रूप में उपयोग किया जाता है।

ये भी पढ़ें: किसने करवाई बाबा सिद्दीकी की हत्या? लॉरेंस बिश्नोई पर शक, ये हो सकती है वजह

मिली थी वाई कैटेगरी की सुरक्षा 

बताया जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी को वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली थी। उन्होंने कुछ दिन पहले ही जानलेवा हमले की आशंका जताई थी। जिस पर महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें केंद्र सरकार से अनुरोध कर वाई कैटेगरी की सुरक्षा दिलवाई थी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद मुंबई का लीलावती हॉस्पिटल छावनी में तब्दील हो गया। वहां सलमान खान और संजय दत्त के साथ ही कई नेता पहुंचे।

ये भी पढ़ें: एक थे बाबा सिद्दीकी: घड़ी बनाने वाला कैसे बना राजनीति का दिग्गज? कांग्रेस में रहे, NCP में थे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें