Baba Siddique Murder Latest Updates: मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात 3 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। रविवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। वहीं इस हत्याकांड ने पूरे देश, मुंबई की सियासत और बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। हत्या के बाद से अब तक की पुलिस और क्राइम ब्रांच में खुलासा हुआ है कि बाबा सिद्दीकी पर 6 शूटरों ने गोलियां चलाईं और इन्हें हायर किया गया था, लेकिन इनका हैंडलर कौन है? अभी तक यह क्लीयर नहीं हुआ है। हालांकि बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी फेसबुक पोस्ट करके लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है, लेकिन अभी हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई या उसके गैंग की भूमिका भी क्लीयर नहीं हुई है।
आइए जानते हैं बाबा सिद्दीकी मर्डर केस से जुड़े अब तक के अपडेट्स…
1. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और NCP नेता बाबा सिद्दीकी को रविवार रात दफना दिया गया। उन्हें मुंबई के मरीन लाइंस कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान जहां भारी बारिश हुई, वहीं अपने चहेते नेता को अंतिम विदाई देने के लिए समर्थकों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पुलिस को उन्हें काबू करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। कब्रिस्तान में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, छगन भुजबल, प्रफुल पटेल समेत कई नेता मौजूद रहे।
2. बाबा सिद्दीकी पर 6 शूटरों ने गोलियां चलाई थीं। इन्हें हायर करके हथियार उपलब्ध कराए गए थे और छहों युवक छोटी उम्र के हैं। इनकी पहचान गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप, शुभम लोनकर, प्रवीण लोनकर, शिवकुमार गौतम, जीशान अख्तर के रूप में हुई। शुभम और प्रवीण लोनकर भाई हैं। इनके भाई शुबू लोनकर के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट करके बाबा सिद्दीकी के मर्डर की जिम्मेदारी ली। इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को भी हैशटैग के साथ टैग किया गया है।
3. मुंबई पुलिस की 15 टीमें और क्राइम ब्रांच की टीमें हत्याकांड को सुलझाने में जुटी हैं, क्योंकि बाबा सिद्दीकी के पास सिक्योरिटी थी। 3 कांस्टेबल हमेशा उनके साथ रहते थे। बावजूद इसके उनकी सुरक्षा में सेंध लग गई। पुलिस अब तक 4 शूटरों गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप, प्रवीण लोनकर, शुभम लोनकर को गिरफ्तार कर चुकी है। गुरमेल, धर्मराज को शनिवार देररात ही दबोच लिया गया था। प्रवीण को रविवार शाम पुणे से पकड़ा गया। शुभम को सोमवार को पुणे से दबोचा गया।
4. प्रवीण लोनकर को हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है। उसने अपने भाई शुभम लोनकर के साथ मिलकर हत्याकांड की साजिश रची। 4 शूटर हायर किए, हथियार उपलब्ध कराए। मुंबई में रहने का इंतजाम कराया, जिन्होंने बाबा सिद्दीकी की रेकी की और फिर छहों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। वहीं मुंबई पुलिस गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करने जाएगी। वहीं धर्मराज ने खुद को नाबालिग बताया था, लेकिन जांच में वह बालिग निकला।
5. लॉरेंस गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली तो मुंबई पुलिस ने एक्टर सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी। उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है। साथ ही सलमान खान के परिवार ने करीबी दोस्तों से अपील की है कि वे अभी घर न आएं और एक्टर से भी न मिलें। दरअसल, बाबा सिद्दीकी को जहां 15 दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी, वहीं गत 14 अप्रैल को एक्टर सलमान खान के घर के बाहर भी बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की थी।
6. DCP मुंबई पुलिस दत्ता नालावडे ने बताया कि बाबा सिद्दीकी को नॉन कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई थी और वारदात के वक्त तीनों कांस्टेबल भी मौजूद थे। तीनों ने 2 शूटरों को मौके पर दबोच लिया था। एक शूटर भागने में कामयाब हो गया था। चौथा शूटर कवर देने के लिए छिपा हुआ था। क्राइम ब्रांच की 15 टीमें टेक्निकल और ग्राउंड इन्वेस्टिगेशन करने में जुटी हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश पुलिस का सहयोग भी लिया जा रहा है, क्योंकि इन राज्यों से आरोपियों का कनेक्शन है।
7. मुंबई पुलिस को वारदातस्थल से 9.9MM की पिस्टल, गोलियों के 6 कारतूस मिले हैं। मौके पर दबोचे गए शूटरों से 2 पिस्टल और 28 जिंदा कारतूस मिले हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या निर्मल नगर पुलिस थाना इलाके में हुई है। यह इलाका बांद्रा में है। यहां खेर नगर में बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी का दफ्तर है। वारदात के वक्त दोनों पिता-पुत्र दफ्तर से निकले थे, लेकिन कार में बैठने से पहले जीशान का किसी का फोन आ गया, इसलिए वह फोन सुनने के लिए चला गया।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
13 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
13 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
14 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines