Baba Siddique Murder Case: मुंबई में एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। इस हत्याकांड में अब तक चार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। जिसमें से तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इन आरोपियों के तार कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जोड़े जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस हमले का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई ही है। उसने सलमान खान से नजदीकियों के चलते ही बाबा सिद्दीकी की हत्या करवाई। शूटर्स के टारगेट पर बाबा सिद्दीकी का बेटा और विधायक जीशान सिद्दीकी भी था, लेकिन वह किसी तरह बच गया। अब इस केस में नया खुलासा हुआ है।
22 साल के एक युवक को भी लगी गोली
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस हत्याकांड में एक नहीं दो लोगों पर गोली चली थी। दरअसल, जब बाबा सिद्दीकी बांद्रा ईस्ट इलाके में मौजूद बेटे के ऑफिस से बाहर निकले तो उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं। इस दौरान वहां से एक 22 साल का युवक भी गुजर रहा था। कई राउंड फायरिंग में इस युवक को भी एक गोली लगी, जिसके बाद उसे पास के राम मंदिर तक ले जाया गया। वहां से उसे भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसका वहीं इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई का ये कैसा पशु प्रेम? फूट पड़ा राम गोपाल वर्मा का गुस्सा
वीडियो आया सामने
युवक का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह दर्द से कराहता दिख रहा है। उसके पैर से खून भी निकल रहा है। हालांकि इस युवक की पहचान अब तक सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: यार तेरा गैंगस्टर है… Baba Siddique ही हत्या में शामिल आरोपी ने सोशल मीडिया पर बघारी थी शेखी!
ये नाम आए सामने
आपको बता दें कि पुलिस ने इस केस में अब तक कई नामों का खुलासा किया है। जिसमें से मुख्य रूप से तीन शूटरों के नाम सामने आए हैं। इसमें गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप और शिव कुमार का नाम शामिल है। गुरमेल और धर्मराज पकड़े जा चुके हैं, जबकि शिव कुमार अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है। इसके साथ ही इस हमले का हैंडलर जीशान अख्तर बताया जा रहा है। साथ ही शुभम लोनकर नाम के युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर फेसबुक पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी ली थी।
ये भी पढ़ें: मुंबई पुलिस को क्यों नहीं मिल सकती लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी? जानें कैसे ऑपरेट करता है पूरा गैंग?
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
11 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
11 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
20 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 day ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines