Baba Siddique Murder Case 11th Accused Arrest : बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई चल रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और बड़ी सफलता मिली। क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते हैं कि कौन है बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का 11वां आरोपी?
कौन है बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का 11वां आरोपी?
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार 11वें आरोपी का नाम अमित हिसामसिंह कुमार है। उसकी उम्र 29 साल बताई जा रहा है। आरोपी अमित मूलरूप से हरियाणा के कैथल में स्थिति नाथवान पट्टी का रहने वाला है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को बाबा सिद्दीकी केस में आरोपी अमित हिमाससिंह कुमार को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें : ‘बुजदिल डराया करते हैं…’, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बेटे ने सोशल मीडिया पर कही ये बात
स्क्रैप डीलर ने मुहैया कराए थे हथियार
आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई पुलिस ने रविवार को इस हत्याकांड में नवी मुंबई से एक स्क्रैप डीलर भगवत सिंह ओम सिंह को अरेस्ट किया था। राजस्थान के उदयपुर के मूल निवासी आरोपी ने कथित तौर पर शूटरों को हथियार मुहैया कराए थे, जिन्होंने 12 अक्टूबर को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई पुलिस को क्यों नहीं मिल रही लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी?
इन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने दो शूटरों गुरमेल बलजीत सिंह (23) और धर्मराज राजेश कश्यप (19) को गिरफ्तार किया। मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम और हत्या की साजिश में शामिल दो अन्य लोग फरार हैं। क्राइम ब्रांच की टीम फरार आरोपी शिवकुमार गौतम और अन्य आरोपियों की लताश कर रही है। बाबा सिद्दीकी के हत्यारों ने अगस्त में मुंबई के पास स्थित कर्जत में फायरिंग करने का अभ्यास किया था।
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
54 mins agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
3 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
19 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 day agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines