Baba Siddique Murder Accused Medical Test: मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाने का आरोपी धर्मराज कश्यप नाबालिग नहीं है। आरोपी की हड्डियों की जांच में इसकी पुष्टि हो गई है कि वह नाबालिग नहीं है। अदालत के आदेश पर यह टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट रविवार देररात सामने आई। बता दें कि कोर्ट में पेशी के दौरान धर्मराज कश्यप ने अपने वकील के जरिए दावा किया था कि वह नाबालिग है, जबकि पुलिस के अनुसार वह 19 साल का है। दावे की सच्चाई जानने के लिए अदालत ने धर्मराज की उम्र से संबंधित मेडिकल टेस्ट कराने का आदेश दिया। रविवार को ही धर्मराज का टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट भी देररात आ गई। वहीं धर्मराज को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। उसके साथ गुरमेल सिंह भी 21 तक न्यायिक हिरासत में रहेगा।
हत्याकांड को अंजाम देने वाले 6 शूटर
बता दें कि NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोलियां मारकर शनिवार रात को हत्या कर दी गई थी। उनकी सुरक्षा में तैनात 3 कांस्टेबल ने 2 शूटरों को मौके पर दबोच लिया था। इनकी पहचान हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23) और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज राजेश कश्यप (19) के रूप में हुई। तीसरे आरोपी प्रवीण लोनकर को रविवार रात पुणे से दबोचा गया। पुलिस को शुभम लोनकर, शिवकुमार गौतम और जीशान अख्तर की तलाश है। प्रवीण और शुभम लोनकर दोनों भाई हैं। शुभम लोनकर के नाम वाले फेसबुक अकाउंट से ही एक पोस्ट लिखकर, लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई हो टैग करके बाबा सिद्दीकी के मर्डर की जिम्मेदारी ली गई। सूत्रों के अनुसार, प्रवीण और शुभम को मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है। इन दोनों ने बाकी 4 आरोपियों को हायर किया और बाबा की हत्या करवाई।
मुंबई के बांद्रा में हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या
बता दें कि शनिवार रात को मुंबई में बांद्रा स्थित खेर नगर में बाबा सिद्दीकी की 3 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। निर्मल नगर पुलिस थाना इलाके में वारदात अंजाम दी गई। बाबा पर 6 गोलियां चलाई गईं, जिनमें से 3 उन्हें लगीं। बाकी उनकी गाड़ी पर और उनके साथ मौके पर मौजूद एक शख्स के पैर में लगी। खेर नगर में बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी का दफ्तर है। रात करीब साढ़े 9 बजे की घटना है। बाबा सिद्दीकी को घायल अवस्था में लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन प्राथमिक जांच में ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार रात को बाबा को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। शनिवार रात से रविवार रात तक बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां लीलावती अस्पताल और बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचीं।
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
10 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines