Baba Siddique Murder Case: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में अरेस्ट दो शूटर की पहचान धर्मराज कश्यप, निवासी बहराइच और गुरमैल सिंह हरियाणा के तौर पर हुई है। वहीं फरार तीसरे शूटर की पहचान भी मुंबई पुलिस ने कर ली है। उसका नाम शिवा उर्फ शिव कुमार गौतम है, वह भी बहराइच के कैसरंगज का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी तलाश में 3 टीमें बनाई हैं। फिलहाल मुंबई पुलिस ने इस मामले में हरियाणा और यूपी पुलिस से मदद मांगी है। जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस तीनों आरोपियों के परिजनों से पूछताछ करने में जुटी है।
मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फरार तीसरा शूटर शिवा, धर्मराज के गांव का ही रहने वाला है। वह 6 महीने पहले होली पर धर्मराज के साथ काम करने आया था। धर्मराज पुणे में पिछले 6 सालों से स्क्रैप व्यापारी के यहां काम करता है।
बहराइच के शूटर्स की क्राइम हिस्ट्री नहीं
मुंबई पुलिस ने बताया कि जब क्रिमिनल हिस्ट्री के लिए यूपी पुलिस से संपर्क किया गया तो पता चला कि दोनों आरोपियों के खिलाफ जिले में कोई मामला दर्ज नहीं है। धर्मराज और शिवा उर्फ शिव कुमार गौतम बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के गंडारा कस्बे के रहने वाले हैं। वहीं तीसरे शूटर गुरमैल के खिलाफ एक हत्या का मामला पहले से ही दर्ज है।
ये भी पढ़ेंः बाबा सिद्दीकी की हत्या से बिहार में भी मातम, सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करते थे गोपालगंज की यादें
भाई की 2019 में की थी हत्या
हरियाणा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरमैल के माता-पिता की मौत हो चुकी है, जबकि उसकी दादी अभी जिंदा है और एक सौतेला छोटा भाई है जोकि उसकी दादी के साथ रहता है। 2019 में गुरमैल ने अपने सगे बड़े भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। मुंबई पुलिस ने बताया कि सुपारी देने वाले ने शिवा और धर्मराज से गुरमैल की मुलाकात करवाई थी।
बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई की निर्मल नगर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 109, 3(5) और 125 के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 3, 5, 27 और 25 और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37 और 137 के तहत मामला दर्ज किया है।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
20 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
20 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
21 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines