Baba Siddique Killers Photo: महाराष्ट्र एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की दशहरे पर मौत ने देश को हिलाकर रख दिया। हमलावरों ने मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस ने थोड़ी ही देर में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उनमें से एक हरियाणा और दूसरा यूपी का रहने वाला है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस जीप में बैठा नजर आया हत्यारा
हत्यारों की तस्वीरें भी सामने आई है। एक वीडियो में हत्यारा पुलिस जीप में बैठा दिखाई दे रहा है। जिसके चेहरे पर शिकन नहीं है। बताया जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है। जिसने संभवतया बाबा सिद्दीकी की सलमान खान से नजदीकियों के चलते हत्यारे करवाई है। लॉरेंस को सलमान खान का दुश्मन माना जाता है। कहा जा रहा है कि इस हत्या को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। शूटरों पर सुपारी किलिंग का अंदेशा जताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: सेमी ऑटोमैटिक, 13 राउंड तक फायरिंग, वो पिस्टल जिससे हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या
6 राउंड हुई फायरिंग
बताया जा रहा है कि इस हमले में बाबा सिद्दीकी पर 6 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें एक गोली उनकी छाती और दूसरी पेट पर लगी। बाबा सिद्दीकी की मौत ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए इस हत्या पर चिंता जताई है। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि पुलिस तीसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
ये भी पढ़ें: किसने करवाई बाबा सिद्दीकी की हत्या? लॉरेंस बिश्नोई पर शक, ये हो सकती है वजह
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
15 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
16 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
16 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines