Baba Siddique joins NCP : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इंडिया गठबंधन को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे बाबा सिद्दीकी ने शनिवार को एनसीपी का दामन थाम लिया। महाराष्ट्र में बाबा सिद्दीकी के शामिल होने से अजित पवार की पार्टी एनसीपी और मजबूत हो गई और इसका फायदा लोकसभा चुनाव में मिल सकता है।
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने 8 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से उनके एनसीपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। इसे लेकर अजित पवार ने शुक्रवार को कहा था कि बाबा सिद्दीकी एनसीपी में शामिल होंगे। मुंबई में शनिवार को ऐसा ही हुआ। डिप्टी सीएम अजित पवार ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बाबा सिद्दीकी के साथ कई पूर्व नगरसेवक भी एनसीपी में शामिल हुए। इस दौरान प्रफुल्ल पटेल के समेत एनसीपी के कई बड़े नेता मंच पर मौजूद थे। एनसीपी ने आतिशबाजी के साथ बाबा सिद्दीकी का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें : Maharashtra में भाजपा विधायक की गुंडागर्दी, थाने में घुसकर शिवसेना नेता को मारी गोली
कांग्रेस का क्यों छोड़ा साथ, बाबा सिद्दीकी ने बताया
एनसीपी में शामिल होने के बाद बाबा सिद्दीकी ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल के घर पर चर्चा हुई थी। इसके बाद ही मैंने एनसीपी में शामिल होने का फैसला ले लिया था। साथ ही मैंने उसी दिन कांग्रेस हाई कमान को पार्टी छोड़ने की सूचना दे दी थी। उन्होंने कहा कि 48 साल के बाद हमने कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लिया। बाबा सिद्दीकी ने कहा कि मैं एक खुली किताब की तरह हूं। खानदानी व्यक्ति होने की वजह से मैं किसी की बुराई नहीं करना चाहता हूं। कांग्रेस में परसेप्शन की राजनीति हो रही है, इसलिए मुझे यह फैसला लेना पड़ा। मैं चाहता हूं कि अजीत पवार के साथ हर हाथ में घड़ी हो।
महाराष्ट्र में मुस्लिम वर्ग के बड़े नेता माने जाते हैं बाबा सिद्दीकी
महाराष्ट्र की राजनीति में बाबा सिद्दीकी का बड़ा नाम है। वे बांद्रा पश्चिम से तीन बार विधायक रह चुके हैं। साथ ही वे महाराष्ट्र में मंत्री भी भी थे। उनके बेटे जीशान सिद्दीकी वर्तमान में विधायक हैं। बाबा सिद्दीकी की मुस्लिम वोटों पर अच्छी पकड़ है, इसलिए उनके आने से लोकसभा चुनाव में मुस्लिम वोटर एनसीपी की तरफ आ सकते हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
22 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines