Ayodhya Ram Temple Inauguration Riots: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सासंद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि देश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान देश में दंगे कराने की योजना बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी गठबंधन INDIA की आगामी बैठक में इस मामले पर चर्चा की जाएगी।
संजय राउत ने कहा कि उनका दावा बेहद गंभीर है और विपक्षी दल इस मामले में सतर्क है। बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। मंदिर का उद्घाटन जनवरी 2024 तक होने की बात कही जा रही है। इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दावा किया था कि राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान बीजेपी बड़ा हमला कर सकती है।
राउत बोले- राजनीतिक दलों में डर, दंगे के बाद भड़केगी कट्टरता
संजय राउत ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान देश के कोने-कोने से गाड़ियों को अयोध्या बुलाया जाएगा और उनमें से किसी एक पर हमला किया जाएगा। संजय राउत ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को डर है कि इसके बाद देश में कट्टरता की आग भड़क जाएगी।
संजय राउत ने ये भी कहा कि बाबरी-अयोध्या मुद्दा खत्म हो गया है। अब अगर कोई इस मुद्दे को उठा रहा है तो वह मूर्ख है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर इसलिए बन रहा है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने ये मुद्दा ख़त्म कर दिया है। किसी को भी इसका श्रेय लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। अगर किसी को श्रेय देना ही है तो फिर उन हजारों कारसेवकों को देना चाहिए, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। संजय राऊत ने कहा कि इसमें शिवसेना भी शामिल है।
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
27 mins agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
1 day ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
1 day agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
1 day agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 day ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
2 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
3 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
3 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines