Crime News: मुंबई में एक ऑटो रिक्शा चालक ने 20 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी तब हुई जब महिला की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक मुंबई के आरे कॉलोनी इलाके में 20 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोप में ऑटोरिक्शा चालक इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि महिला के पेट से अचानक रक्तस्राव होने लगा। इस पर परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
महिला को अस्पताल में कराया था भर्ती
महिला के घावों को देखकर डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ ने उससे पूछताछ की। इसके बाद महिला ने उनको घटना के बारे में सच्चाई बताई। जानकारी होने पर परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने आरे पुलिस थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
मौसी के घर से लौट रही थी पीड़िता
मुंबई पुलिस ने बताया कि महिला अपनी मौसी से मिलने के लिए नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर गई थी। लौटने के लिए महिला ने एक ऑटोरिक्शा बुक किया। आरोप है कि आरोपी उसे गोरेगांव ले जाने के बजाय आरे कॉलोनी में एक सुमसान जगह पर ले गया। धमकी देते हुए मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उत्तर प्रदेश भाग गया।
पुलिस ऐसे पहुंची आरोपी तक
पुलिस ने जांच के दौरान ऑटोरिक्शा के मालिक से पूछताछ की। पता चला कि वारदात के दिन अलग चालक वाहन चला रहा था। इससे पुलिस को उत्तर प्रदेश में इंद्रजीत सिंह का पता लगाने और पकड़ने में मदद मिली। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines