हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

....जब मुंबई में डब्बावालों से मिले ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी, पीयूष गोयल ने बताया 'मास्टरशेफ', VIDEO

विज्ञापन

Mumbai: ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस गुरुवार को मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने डब्बावालों से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी उनके साथ थे। उन्होंने डब्बावालों से उनकी कार्यशैली जानी। डब्बावालों ने उन्हें उपहार में प्रतीकात्मक डब्बा भेंट किया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें अल्बनीस डब्बावालों द्वारा उन्हें भेंट किए गए एक टिफिन बॉक्स को खोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। गोयल वीडियो को कैप्शन भी दिया। लिखा कि जब डब्बेवाला से मिले मास्टरशेफ। अल्बनीस ने टि्वटर पर डब्बावालों के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की है।

मुंबई में एक सदी से काम कर रहे डब्बावाला

बता दें कि मुंबई के डब्बावाले एक सदी से अधिक समय से काम कर रहे हैं। डब्बावाला एक लंचबॉक्स वितरण प्रणाली है, जो शहर के श्रमिक वर्ग को घरों और रेस्तरां से गर्म दोपहर के भोजन की आपूर्ति करती है।

विज्ञापन

चार दिनों की यात्रा पर भारत आए ऑस्ट्रेलियाई पीएम

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। यात्रा के पहले दिन उन्होंने गुजरात और मुंबई का दौरा किया। अल्बनीज ने अपनी यात्रा के बारे में ट्वीट भी किया। उन्होंने मुंबई को भारतीय सिनेमा की राजधानी कहा। यह भी लिखा कि हम ऑस्ट्रेलिया में बॉलीवुड प्रोडक्शन देखना चाहते हैं।

पीएम मोदी और पीएम अल्बनीस देखा टेस्ट मैच

इससे पहले अल्बनीस और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए चौथे और अंतिम टेस्ट को देखा। वीडियो के साथ पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि अहमदाबाद में एक यादगार सुबह! भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती को और ताकत मिले। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोस्ती के 75 साल का जश्न मना रहे हैं।

विज्ञापन

वहीं, पीएम अल्बनीस ने ट्वीट किया कि दो क्रिकेट-प्रेमी राष्ट्रों के रूप में, ऑस्ट्रेलिया और भारत मैत्रीपूर्ण प्रतिद्वंद्विता साझा करते हैं। इस प्रतियोगिता के केंद्र में वास्तविक सम्मान है, जो हमारे लोगों के बीच स्नेह और दोस्ती को दर्शाता है।”

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के नेतृत्व में पाक के उकसावे पर सैन्य बल का इस्तेमाल कर सकता है भारत, अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में दावा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola