Aurangzeb Tomb Row: औरंगजेब की कब्र पर छिड़ा विवाद गहराता जा रहा है। अब बजरंग दल के नेता नितिन महाजन ने पुणे में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महाराष्ट्र सरकार को अल्टीमेटम दिया और दरख्वास्त की है कि प्रदेश की फडणवीस सरकार छत्रपति संभाजीनगर में मौजूद औरंगजेब की कब्र को हटाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम पहले 17 मार्च को राज्यभर में आंदोलन करेंगे।
उसके बाद भी कब्र को हटाया नहीं गया तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह बाबरी मस्जिद पर कार सेवा करके उसे तोड़ा था, उसी तरह औरंगजेब की कब्र पर कार सेवा करके उसको भी तोड़ देंगे। क्रूर राजा औरंगजेब की कब्र अबू आज़मी जैसे नेता समेत कई लोगों को प्रेरणा देती है, इसलिए इसे हटा देना चाहिए। फडनवीस सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करके सही फैसला लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री फडणवीस से मिलेंगे हिंदू नेता
बता दें कि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री किशोर चव्हाण, बजरंग दल के प्रांत संयोजक नितीन महाजन, सह संयोजक संदेश भेगड़े ने पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें मीडिया से बात करते हुए इन नेताओं ने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलेंगे। उनको एक ज्ञापन सौंपकर औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग करेंगे। अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो बाबरी स्टाइल में कारसेवा करके कब्र को हटा दिया जाएगा। विहिप और बजरंग दल ने 17 मार्च को राज्यव्यापी आंदोलन और चक्का जाम करेंगे। उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने मामले में दोनों हिंदूवादी संगठनों का समर्थन किया है।
तारीफ करने पर सस्पेंड हो चुके अबू आजमी
बता दें कि मुंबई की मानखुर्द शिवाजीनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ की थी। इस पर विवाद हुआ और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी हुई। FIR तक दर्ज करा दी गई। विवाद बढ़ता देखकर विधानसभा स्पीकर ने उन्हें पूरे बजट सेशन के लिए सस्पेंड कर दिया। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री फडणवीस का बयान आया तो शिवसेना के दोनों खेमे आपस में टकरा गए।
विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि सरकार को भी लगता है कि औरंगजेब की कब्र हटाई जानी चाहिए। कांग्रेस के राज में इस कब्र को पुरातत्व विभाग ASI का संरक्षण मिला। बता दें कि औरंगज़ेब की कब्र महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के खुल्दाबाद में है। यह इलाका औरंगाबाद शहर से 25 किलोमीटर दूर है, लेकिन अब औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग हिंदुत्ववादी संगठन कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
22 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines