---विज्ञापन---

Aurangabad East Vidhansabha Seat Result Live Updates: औरंगाबाद ईस्ट में AIMIM के इम्तियाज जलील हारे, 1777 वोटों से BJP के अतुल सावे जीते

Aurangabad East Vidhan Sabha Election Result 2024 live vote counting news: इस बार औरंगाबाद ईस्ट विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार थे। इस सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। आइए नतीजे के बारे में जानते हैं।

LIVE Aurangabad East Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: औरंगाबाद ईस्ट विधानसभा सीट पर 24 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां से AIMIM के इम्तियाज जलील चुनाव हार गए हैं। वे 1777 वोटों से हारे हैं। उन्हें 90694 वोट मिले। बड़ा उलटफेर करते हुए बीजेपी के अतुल सावे ने 92471 वोट हासिल किए। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक ही फेज में 20 नवंबर को वोट पड़े थे। इस बार 65 फीसदी से अधिक वोटिंग दर्ज की गई है।

औरंगाबाद ईस्ट पर सबकी निगाहें टिकी थीं। यहां से इस बार 29 कैंडिडेट मैदान में थे, लेकिन मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार थे। बीजेपी ने फिर से अतुल सावे पर भरोसा जताया था, जो दो बार लगातार यहां से जीत चुके हैं। वहीं, डॉ. अब्दुल कादरी पर सपा ने दांव खेला था। इससे पहले वे दो बार AIMIM से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, AIMIM ने इम्तियाज जलील को टिकट दिया था। दोनों नेताओं ने बीजेपी से फाइट होने का दावा किया था। इस सीट पर 3 लाख 54 हजार मतदाता हैं।

---विज्ञापन---

यहां पानी की किल्लत मुख्य मुद्दा रहा। पानी 6-7 दिन में एक बार आता है। कई जगह सड़कों की कमी भी मुद्दा थी। 2004 और 2009 में यहां से कांग्रेस जीती थी। यहां 1985 से 1999 तक लगातार हरिभाऊ बागड़े बीजेपी के विधायक रहे थे। इस बार यहां से कांग्रेस ने महा विकास अघाड़ी कोटे से कैंडिडेट उतारा था।

2019 में यहां AIMIM के अब्दुल कादरी ने अतुल सावे को कड़ी टक्कर दी थी। सावे को 93966 वोट मिले थे, जबकि कादरी को 80036 वोट। 2014 में बीजेपी के अतुल सावे को 64528 और कादरी को 60268 वोट मिले थे। कांग्रेस के राजेंद्र जवाहरलाल दर्डा ने 21203 वोट हासिल किए थे। इस बार कादरी दूसरी पार्टी से मैदान में उतरे थे। इस सीट पर 40 फीसदी मतदाता मुस्लिम हैं। वहीं, 16 फीसदी वोट दलितों के हैं।

---विज्ञापन---

आदिवासी समुदाय के 1.5 फीसदी वोट हैं। यहां सिर्फ और सिर्फ शहरी वोटर ही हैं। यह सीट औरंगाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। यह मराठवाड़ा का टूरिस्ट इलाका भी कहा जाता है। आधिकारिक तौर पर यह सीट छत्रपति संभाजी नगर जिले का हिस्सा है। इस बार दो बड़े मुस्लिम कैंडिडेट्स भी मुकाबले में रहे, जिसका फायदा अतुल सावे को मिला।

First published on: Nov 23, 2024 05:50 AM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola