खुद को बड़ा अंकशास्त्री बताकर महिलाओं का शारीरिक शोषण करने के आरोपी बाबा अशोक खरात की असलियत अब दुनिया के सामने आ गई है. पुलिस जांच में आरोपी की जो मार्कशीट बरामद हुई है, उसने बाबा के ज्ञान के दावों की पोल खोलकर रख दी है. दूसरों की किस्मत के अंक सुधारने का दावा करने वाला यह बाबा खुद 10वीं कक्षा में गणित जैसे विषय में बुरी तरह फेल हो गया था. मार्कशीट में उसका नाम लक्ष्मण था, जिसे बाद में बदलकर अशोक खरात किया. वह सिन्नर तालुका के वावी स्थित माध्यमिक विद्यालय का छात्र था. हाईस्कूल की मार्कशीट के अनुसार, वह मुश्किल से पास होने की दहलीज तक पहुंच पाया था.
केवल 35.88% अंक और फेल का ठप्पा
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी खरात को हाईस्कूल में कुल 700 में से मात्र 251 अंक मिले थे. उसका कुल प्रतिशत महज 35.88% था. उसे मराठी में 39, अंग्रेजी में 37, गणित में 28, विज्ञान में 62, समाजशास्त्र में 38 और हिंदी में 47 अंक प्राप्त हुए थे. चौंकाने वाली बात यह है कि जो शख्स खुद को ‘अंकशास्त्र’ का विशेषज्ञ बताता था, उसे गणित में सबसे कम अंक मिले थे. सूत्रों के अनुसार, पुलिस को अभी तक खरात के पास अंकशास्त्री होने का कोई भी आधिकारिक प्रमाणपत्र नहीं मिला है. वह केवल अपनी बातों के जाल में फंसाकर महिलाओं का विश्वास जीतता था और फिर उनके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदातों को अंजाम देता था.
खरात की पोल खुली
यह खुलासा उन लोगों के लिए बड़ा झटका है जो बड़े-बड़े नेताओं, सेलिब्रिटीज और प्रभावशाली लोगों की कुंडली पढ़ने वाले ‘कैप्टन’ खरात पर भरोसा करते थे. खुद गणित में फेल होने के बावजूद अंकों के जादू से लोगों की किस्मत बदलने का दावा करने वाले खरात की पोल अब खुलती जा रही है. रेप के आरोपों के साथ-साथ अब उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी सवालों के घेरे में है. जांच जारी है और SIT मामले की गहन छानबीन कर रही है.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
5 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
11 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
3 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
4 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines