Ashok Chavan Joined BJP Maharashtra: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने आज दोपहर को भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ पूर्व विधायक अमर राजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दोनों को प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भाजपा जॉइन कराई। दोनों ने विधायक पद और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था। वहीं भाजपा जॉइन करने के बाद अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजे जाने की भी चर्चा है। दूसरी ओर, भाजपा जॉइन करने के बाद अशोक चव्हान ने अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की, जानें क्या बोले?
बताया क्यों लिया भाजपा जॉइन करने का फैसला?
अशोक चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, करते हुए देशसेवा कर रहे हैं। इससे हम प्रभावित हुए हैं। पार्टी जो आदेश देगी,वह मैं करूंगा। मैंने कोई मांग नहीं की है। जो भूमिका पार्टी द्वारा दी जाएगी, वह निभाऊंगा। देशभर में विकास की गति काफी अच्छी है। चुनाव राजनीतिक जंग है। इसमें सब जायज है और हम ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश करेंगे।
किसानों की समस्या है, उसे हल करने में प्रधानमंत्री सक्षम हैं। अब हम मिलकर उसे हल करेंगे। कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन करने का फैसला लेना मेरे लिए आसान नहीं था, लेकिन राज्य और जिले के फायदे के लिए फैसला लिया।
मौका देने के लिए भाजपा हाईकमान का आभार जताया
अशोक चव्हाण ने कहा कि मुझे भी देश के विकास में योगदान देना है। मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। मराठवाड़ा में इनके आने से भाजपा और युति को बल मिलेगा। मैं आज भाजपा में शामिल हुआ तो मैं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा, देवेंद्र फडनवीस का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे मौका दिया।
सार्वजनिक जीवन में मेरी भूमिका हमेशा विकास की रही है। प्रधानमंत्री मोदी की भी यही भूमिका रही है। उनके विकास कार्यों को देखते हुए विदेश भी उनकी प्रशंसा करते हैं। देश से लेकर विदेश तक उनकी एक अलग छवि बनी है, इसलिए इस विकास में मैं भी योगदान देना चाहता हूं।
देवेंद्र फडणवीस का कई नेताओं से बातचीत का दावा
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अशोक चव्हाण के पॉलिटिकल और एडमिनिस्ट्रेटिव अनुभव का हम फायदा उठाएंगे। वे केंद्र स्तर के बड़े नेता हैं। मुख्यमंत्री रह चुके हैं। केंद्रीय नेतृत्व से बात होगी। वह निर्णय लेंगे कि अशोक चव्हाण पार्टी में क्या भूमिका निभाएंगे? हमारे संपर्क में कई नेता हैं। उनसे बातचीत चल रही है, मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता, क्योंकी उन्हें अड़चन में लाना नहीं चाहता।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण का स्वागत करता हूं। इनके जैसे नेता के आने से भाजपा और महायुति मजबूत हुई है। महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी के आने से देश में जो बदलाव दिख रहा है, विकास दिख रहा है। उस देखकर कई नेताओं के मन में इस तरह के विचार आ रहे हैं कि विकास धारा में वे भी अपना योगदान दें।
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 day agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 day agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 day agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
5 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
6 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
7 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines