Asaduddin Owaisi: 'युवा दूसरे राज्यों में काम कर रहे हैं...', ओवैसी ने कहा- SIR पर जल्दबाजी न करें

Asaduddin Owaisi: बिहार में इन दिनों विशेष गहन पुनरीक्षण पर (SIR) पर पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर पलटवार कर रहा है। इस पर कई बड़े नेता अपनी बात रख रहे हैं। हाल ही में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Asaduddin Owaisi

Photo Credit- ANI

विज्ञापन

Asaduddin Owaisi: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर ओवैसी ने जल्दबाजी नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने नांदेड़ में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘SIR पर फिर से विचार करने की जरूरत है।’ उन्होंने युवाओं को लेकर कहा कि वह दूसरे राज्यों में काम कर करते हैं। इसलिए इस फैसले पर एक बार फिर से सोचने की जरूरत है। दरअसल, बिहार में अभी UIDAI ने आधार कार्ड की जांच के लिए भी एक अभियान चलाया हुआ, जिसके तहत लाखों कार्ड नंबरों को बंद कर दिया गया है।

’60 से 70 फीसदी युवा दूसरे राज्यों में हैं’

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ‘सीमांचल के 60 से 70 फीसदी युवा दूसरे राज्यों में काम करते हैं। ये नौजवान दिल्ली, हैदराबाद, पंजाब, केरल और मुंबई जैसी जगहों पर काम करते हैं। ओवैसी ने कहा कि बिहार में कोई है ही नहीं तो कैसे होगा? जिन लोगों का वोट्र लिस्ट में नाम नहीं है और उनके पास बर्थ सर्टिफिकेट नहीं है वो लोग कहां से सर्टिफिकेट लेकर आएंगे?

विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि चुनाव आयोग बोलता है कि 10वीं का सर्टिफिकेट लगाओ। कितने लोग हैं जो 10वीं तक पढ़ाई करते हैं? वहीं, कितने लोगों के पास पासपोर्ट होगा? ये सारे सवाल उठाते हुए ओवैसी ने कहा कि इस फैसले पर एक बार फिर से सोचने की जरूरत है।

टाइम दीजिए सब होगा- ओवैसी

AIMIM चीफ ने आगे कहा कि ‘जो एक महीने में कराना चाह रहे हैं वह नहीं हो पाएगा। इसके लिए समय देना पड़ेगा। सारी चीजें सही से हो जाएंगी, लेकिन उसमें वक्त लगता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ‘हमारी पार्टी के सदस्य को उन BLOs का नंबर दो जो ये कहते हैं कि लोग नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार से आ रहे हैं। उनसे पूछा जाएगा कि कहां से लोग आते दिख रहे हैं।’

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ