LIVE Anushakti Nagar Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट पर काउंटिंग पूरी हो चुकी है। यहां के नतीजे के मुताबिक एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद हार गए हैं। नवाब मलिक की बेटी सना मलिक ने 3325 वोटों से जीत दर्ज की है। फहाद को 45815 और सना को 49140 वोट मिल चुके हैं। 19 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक ही फेज में 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इस बार 65 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने चुनाव में हाजिरी लगाई थी।
अणुशक्ति नगर में एनसीपी शरद पवार और अजित पवार गुट के बीच मुकाबला कड़ा रहा। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी अपने पति फहाद अहमद के लिए खूब प्रचार किया था। फहाद को एनसीपी (शरद गुट) ने टिकट दिया था। वहीं, एनसीपी (अजित गुट) ने नवाब मलिक की बेटी सना मलिक पर दांव खेला था। मलिक इस सीट से खुद दो बार जीत चुके हैं। बेटी के लिए मलिक ने खूब पैरवी की थी। बाद में एनसीपी ने उनको मानखुर्द शिवाजी नगर से पार्टी उम्मीदवार बनाया। मनसे ने अणुशक्ति नगर से नवीन आचार्य पर दांव खेला था। सना जीत को लेकर आश्वस्त दिख रही थीं। पिता के निर्वाचन क्षेत्र में उनकी पकड़ ठीकठाक मानी जाती रही है। कई मुद्दों को वे लगातार उठाती रही हैं।
वहीं, फहाद को उम्मीद थी कि जनता इस बार उनको मौका देगी। फहाद SC-ST छात्रों के लिए स्ट्राइक करके चर्चा में आए थे। वे फिलहाल TISS से पीएचडी कर रहे हैं। फहाद अहमद ने फिल्म एक्ट्रेस स्वरा भास्कर से विवाह रचाया था। फहाद को उम्मीद थी कि सेलिब्रिटी के पति होने का फायदा मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
यह विधानसभा सीट मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा में आती है। यहां लोकसभा में शिवसेना उद्धव गुट को 79767 और शिंदे गुट को 50684 वोट मिले थे। अकेले चीता कैंप से महा विकास अघाड़ी को लगभग 30 हजार वोट मिले थे। यहां शौचालयों की जर्जरता और प्रदूषण बड़ा मुद्दा था।
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
18 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
18 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
5 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines