मुंबई: मुंबई में शिवसेना यूबीटी पार्टी को सीएम शिंदे एक एक कर झटके पर झटका दे रहे हैं। हाल ही में उद्धव गुट की विधायक मनीषा क़ायंदे ने पार्टी के कुछ नेताओं पर आरोप लगाते हुए शिवसेना शिंदे गुट को अपना नया मक़ाम बनाया था। अब शिवसेना के नेता अनिल परब और आदित्य के मौसेरे भाई वरुण सरदेसाई की पार्टी के अंदर चल रही अंदरूनी राजनीति से परेशान होकर युवा सेना के एग्जीक्यूटिव मेम्बर राहुल कनाल कल 1 जुलाई को शिंदे की शिवसेना में शामिल होने का फ़ैसला किया है।
राहुल कनाल आदित्य ठाकरे के बेहद क़रीबियों में से एक जाने जाते हैं। शिवसेना ने उन्हें बीएमसी एजुकेशन कमेटी का सदस्य बनाया था। साल 2019 में उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनने के बाद कनाल को श्री शिरडी साई बाबा ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया था। युवा सेना का आंदोलन हो या फिर शिवसेना का कोई भी चुनाव राहुल हमेशा युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के साथ दिखाई पड़ते थे।
1 जुलाई को जब आदित्य ठाकरे की अगुवाई में शिवसेना युबीटी पार्टी बीएमसी पर भ्रष्टाचार को लेकर मोर्चा निकालेंगे उसी वक़्त सीएम एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे की अगुवाई में शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल होंगे। इससे पहले शिवसेना के वरिष्ठ नेता रामदास कदम के बेटे सिद्धेश कदम और बीएमसी के पूर्व पार्षद अमेय घोले ने युवा सेना को अलविदा कह चुके है।
न्यूज़ 24 ने राहुल कनाल से बात की तो उन्होंने बताया कि पार्टी में 2 से 3 नेताओं की सिर्फ़ सुनी जाती है कोई भी शिकायत पार्टी पदाधिकारी की हैसियत से करता हूँ तो उसपर कोई करवाई नहीं होती। कनाल ने बताया की ना तो वो किसी जाँच एजेंसी के डर या प्रलोभन से पार्टी नहीं छोड़ रहे बल्कि पार्टी में उनकी कोई सुनवाई नहीं इसी लिए उन्होंने शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल होने का फ़ैसला किया।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines