मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत सुधार गई है और चिकित्सकों के मुताबिक वह अब नियमित रूप से खाना खा रहे हैं.
उनके एक करीबी सहयोगी ने बुधवार को बताया कि चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक, 89 वर्षीय हजारे को चिकित्सीय निगरानी में अभी दो दिन और बॉम्बे अस्पताल में रखा जायेगा. उनके सहयोगी ने बताया, “चिकित्सकों ने अन्ना हजारे की जांच करी है. उन्होंने कहा, “हम भी चाहते हैं कि अन्ना अस्पताल से छुट्टी लेकर अहिल्यानगर जिले के अपने गांव रालेगण सिद्धि लौटने से पहले पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं.”
अन्ना हजारे को सोमवार रात दक्षिण मुंबई में बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इससे पहले उनके खून की जांच रिपोर्ट में गुर्दे में संक्रमण की पुष्टि हुई थी. उनके सहयोगी दत्ता आवारी ने इसकी जानकारी दी थी.
चिकित्सक डॉ. गौतम भंसाली ने मंगलवार को बताया था कि हजारे की हालत सही है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं.
भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलनों के लिए पहचाने जाने वाले हजारे को उनके पैतृक गांव रालेगण सिद्धि से मुंबई लाया गया था. इससे पहले उनका इलाज पास के चिकित्सा केंद्र में चल रहा था.
आवारी के अनुसार, हजारे को पिछले हफ़्ते अहिल्यानगर के एक अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था, वहाँ इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ था. लेकिन, गुर्दे में संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई लाया गया.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार शाम मुंबई के अस्पताल में हजारे से मुलाकात कर उनका हालचाल मालूम किया. जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने भी मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाक़ात की.
सेना में सेवा करने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता हजारे को पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है. उन्होंने पिछले कई वर्षों में गांवों में विकास बढ़ाने, सरकारी कामों में पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया है.
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
12 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
13 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
14 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines