Ajit Pawar: राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले महाराष्ट्र के नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार को बड़ा झटका लगा है। नागालैंड के सभी सात पार्टी विधायकों ने अजित पवार को अपना समर्थन दे दिया है। विधायकों के संयुक्त बयान में कहा गया कि नागालैंड एनसीपी कार्यालय में सभी पार्टी कार्यकर्ता भी अजीत पवार का समर्थन करेंगे।
अजित पवार और अन्य 8 नेता 2 जुलाई को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हो गए थे। अजित पवार को डिप्टी सीएम और 8 अन्य नेताओं को मंत्री पद दिया गया है। अजित पवार के इस कदम से शरद पवार द्वारा स्थापित एनसीपी दो धड़ों में विभाजित हो गई।
क्या शिंदे जैसे एनसीपी कब्जा कर लेंगे अजित?
अजीत पवार और एकनाथ शिंदे के बीच कई समानता है। दोनों ही अपनी पार्टी के बागी नेता हैं। शिंदे ने उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री रहते हुए बगावत कर दी थी। बाद में पार्टी और निशान पर कब्जा कर लिया। अब अजित पवार भी शिंदे की राह पर हैं।
2019 में शिंदे ने गिरा दी थी महाविकास अघाड़ी सरकार
2019 में शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन खत्म कर दिया था और कांग्रेस और एनसीपी के साथ महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार बनाई थी। पिछले साल एकनाथ शिंदे द्वारा पार्टी तोड़ने और नई सरकार बनाने के लिए भाजपा से हाथ मिलाने के बाद सरकार गिर गई थी।
शरद पवार और अजित का अपना-अपना दावा
अपने नेतृत्व को असली एनसीपी बताते हुए अजित पवार ने प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और दिलीप वलसे पाटिल जैसे वरिष्ठ पार्टी नेताओं का समर्थन हासिल किया है। हालांकि, शरद पवार ने भी असली एनसीपी के नेता के रूप में अपना दावा जताया है और पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कई वरिष्ठ नेताओं को निष्कासित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Manipur: दिलाएंगे सजा-ए-मौत, मणिपुर की शर्मनाक घटना पर बोले सीएम बीरेन सिंह, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines