महाराष्ट्र के अकोला से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. 10 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को 48 घंटे तक जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाना पड़ा. आखिरकार 105 पुलिसकर्मियों, ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपी को दबोच लिया गया.
यह सनसनीखेज मामला चान्नी थाना क्षेत्र के सावरगांव गांव का है. पुलिस के मुताबिक, 5 मई को बच्ची घर में अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे. इसी दौरान गांव के रहने वाले 60 वर्षीय आरोपी जगराम गोविंदा आडे ने घर में घुसकर कथित तौर पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. वारदात के बाद आरोपी ने मासूम को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. डरी-सहमी बच्ची ने बाद में परिवार को पूरी घटना बताई. इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने विशेष टीम गठित की. जांच में पता चला कि आरोपी वारदात के बाद जंगलों में छिपा हुआ है. सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि आरोपी के पास कोई मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं था. यहां तक कि पुलिस रिकॉर्ड में उसकी स्पष्ट तस्वीर भी मौजूद नहीं थी.
ऐसे शुरू हुआ ‘ऑपरेशन सावरगांव’
आरोपी की तलाश में स्थानीय अपराध शाखा की तीन टीमें, चान्नी थाना पुलिस, आरसीपी यूनिट, डॉग स्क्वॉड और चार ड्रोन कैमरे लगाए गए. वन विभाग और ग्रामीणों की भी मदद ली गई. करीब 105 जवानों ने जंगल के कई हिस्सों में पैदल सर्च ऑपरेशन चलाया.
6 और 7 मई को भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों के बीच पुलिस लगातार जंगलों की खाक छानती रही. कई घंटों तक चले कॉम्बिंग ऑपरेशन के बाद आखिरकार आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मान रही है.
पुलिस के अनुसार, मामले में फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही 30 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी की जा रही है ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके.
अकोला पुलिस का यह ‘ऑपरेशन सावरगांव’ अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुका है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और ग्रामीण इलाकों में बढ़ते अपराधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
संबंधित खबरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
17 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
20 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
22 hrs ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
2 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
3 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 days agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
4 days agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines